Mangal Gochar: सावधान! मेष राशि में मंगल गोचर से बढ़ी इन 5 राशियों की मुश्किलें, बिगड़ेगा बजट

Mangal Gochar: आज यानी 11 मई को मंगल ग्रह ने मेष राशि में प्रवेश किया है. मंगल का मेष राशि में गोचर करना कई राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है. मंगल गोचर से 5 राशियों के जीवन में आर्थिक हानि और सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Mangal Gochar

Photo Credit- News24GFX

Mangal Gochar: ग्रहों के सेनापति मंगल देव मेष राशि में गोचर कर चुके हैं. मंगल का गोचर आज 11 मई 2026, सोमवार की मध्यरात्रि 12 बजकर 47 मिनट पर मीन राशि से मेष राशि में हुआ. मंगल ग्रह अब 21 जून तक मेष राशि में विराजमान रहेंगे. 21 जून को मंगल ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल के मेष राशि में गोचर करने से कई राशियों को मुश्किल समय का सामना करना पड़ेगा. मंगल गोचर के प्रभाव से इन राशियों को आर्थिक हानि, सेहत खराब होने और रिश्तों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

मंगल गोचर से सेहत और आर्थि स्थिति पर खतरा हो सकता है. वृषभ राशि वालों को आर्थिक तौर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. अधिक खर्च होने से परेशान हो सकते हैं. धन खर्च होने और नींद की कमी से सेहत और मानसिक सेहत पर प्रभाव हो सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को शत्रुओं से खतरा रहेगा. आपको काम के कारण तनाव हो सकता है. खानदानी धन या विवाद के कारण आप परेशान रह सकते हैं. पैसों को लेकर विवाद हो सकता है. परिवार में विवाद के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं. आपको इस समय निवेश करने से बचना होगा. वरना नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वालों का इस गोचर के प्रभाव से स्वभाव बदल सकता है. गुस्से और तनाव के कारण आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. विवाद से बचने की कोशिश करें. कारोबार में कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें. इसके कारण आपको परेशान होना पड़ सकता है.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए मंगल का गोचर करना अशुभ साबित हो सकता है. परिवार के लोगों के साथ बहस होने से आपका मूड खराब हो सकता है. घर में तनाव का माहौल रहेगा. काम पर इसका असर पड़ सकता है. खर्च बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी इससे आप परेशान हो सकते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि

मंगल गोचर के कारण मीन राशि वालों को आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ सकता है. आपके खर्च बढ़ सकते हैं और निवेश से नुकसान हो सकता है. सेहत को लेकर आप परेशान रह सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें और सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ