Surya Grahan: साल 2026 और 2027 में कब-कब है सूर्य ग्रहण? खगोलीय दृष्टि से कौन-सा ग्रहण होगा खास

Surya Grahan: खगोलीय दृष्टि से 2026 और 2027 दोनों ही साल खास हैं. 2026 में और 2027 में सूर्य ग्रहण लग रहे हैं. साल में कब-कब ग्रहण लग रहा है और कौन-सा ग्रहण सबसे खास रहेगा चलिए इसके बारे में जानते हैं.

SURYA GRAHAN.jpg

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Surya Grahan: ग्रहण लगना खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होता है. साल 2026 में दो सूर्य ग्रहण है. इनमें से एक ग्रहण लग चुका है और एक ग्रहण अभी लगेगा. साल 2027 में भी दो सूर्य ग्रहण लगेंगे. साल 2026 और 2027 में ग्रहण कब-कब है और कौन सा ग्रहण खास रहेगा इसको लेकर लोगों के मन में सवाल है. इन दोनों वर्षों में सूर्य ग्रहण कब-कब है और कौन सा ग्रहण बेहद खास रहने वाला है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

साल 2026 में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2026)

इस साल 17 फरवरी 2026 को सूर्य ग्रहण लग चुका है. यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण था. इसमें चंद्रमा ने सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढका था बल्कि, सूर्य के चारों ओर रिंग ऑफ फायर यानी आग की अंगूठी जैसा दृश्य नजर आया था. यह ग्रहण भारत नहीं दिखा था. फरवरी में लगा सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका और दक्षिणी गोलार्ध में नजर आया था.

विज्ञापन

अब 12 अगस्त 2026 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है. 12 अगस्त को लग रहा ग्रहण आइसलैंड, ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्रों से नजर आएगा. ग्रहण के दौरान ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और रूस के कई हिस्सों में दिन के समय अधेंरा छा जाएगा. यूरोप और अफ्रीका के कई क्षेत्रों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा. यह ग्रहण खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से खास होगा. भारत में ग्रहण नजर नहीं आएगा.

विज्ञापन

साल 2027 में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2027)

अगले साल 2027 में फरवरी महीने में सूर्य ग्रहण लगेगा. साल की शुरुआत में 6 फरवरी को वलयाकार सूर्य ग्रहण लगेगा. इस ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर का नजारा देखने को मिलेगा. फरवरी में लग रहा सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका कई कई हिस्सों में नजर आएगा. इसके बाद 2 अगस्त 2027 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण बहुत ही खास रहने वाला है. अगस्त 2027 में लग रहा ग्रहण सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा.

खास होगा 2027 का सूर्य ग्रहण

2 अगस्त 2027 को लग रहे सूर्य ग्रहण के दौरान दिन में अंधेरा छा जाएगा. यह ग्रहण सदी का सबसे लंबा ग्रहण होगा. इस ग्रहण को सदी के महान ग्रहणों में शामिल किया जाएगा. यह सूर्य ग्रहण अधिकमत अवधि का होगा. करीब 6 मिनट तक दिन में अंधेरा छा जाएगा. आसमान में इस अद्भुत नजारे को दक्षिणी स्पेन, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व में देखा जा सकेगा. हालांकि, भारत में यह सूर्य ग्रहण आंशिक रूप से नजर आ सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ