Numerology: मूलांक से पहचानें अपनी बुरी आदत जो दूसरों को करती है परेशान! तुरंत करें ये बदलाव

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तारीख से मूलांक का पता कर उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. मूलांक से व्यक्ति बुरी आदतों के बारे में जान सकता है जो दूसरों को परेशान करती हैं. ऐसे में इन बुरी आदतों से दूरी बना लेनी चाहिए.

Numerology

Photo Credit- News24GFX

Numerology: अकं ज्योतिष में जन्म तारीख के जरिए व्यक्ति का मूलांक निकालकर उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. मूलांक से किसी के स्वभाव, व्यक्तित्व और व्यवहार के बारे में जान सकते हैं. मूलांक के अनुसार, व्यक्ति की कई बुरी आदतों के बारे में बताया गया है जो दूसरों को परेशान और इरिटेट करती हैं. व्यक्ति को मूलांक के जरिए अपनी इन आदतों को पहचानकर दूर करना चाहिए. 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक की इरिटेट करने वाली आदतों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कैसे निकालें मूलांक?

अंक ज्योतिष में मूलांक को जन्म तारीख के जोड़ से निकाल सकते हैं. किसी का जन्म 23 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2 प्लस 3 यानी 5 होगा. इसी प्रकार सभी लोगों का अलग-अलग मूलांक होता है. मूलांक 1 से 9 तक सभी का संबंध किसी खास ग्रह से होता है. मूलांक 1 से 9 तक सभी लोगों की क्या बुरी आदतें होती हैं चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 1

विज्ञापन

मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं. यह लोग हमेशा खुद को सही समझते हैं. दूसरों की नहीं मानते हैं. ऐसे में कई बार दूसरे लोगों को बुरा लग जाता है. दूसरों को लगता है कि, उनकी अनदेखी हो रही है. मूलांक 1 के लोगों को इस आदत को सुधारना चाहिए.

मूलांक 2

विज्ञापन

मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्र देव होते हैं. इन लोगों को ओवरथिंकिंग की आदत होती है. कई बार इन लोगों का मूड स्विंग सामने वाले को परेशान कर सकता है. लोग इन लोगों के बदलते मूड से परेशान होकर दूरी बना लेते हैं.

मूलांक 3

विज्ञापन

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं. इन लोगों को अटेंशन में रहना पसंद होता है. अक्सर मूलांक 3 वाले दूसरों के सामने ज्ञान की बातें करते हैं जिससे लोग परेशान हो जाते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 4

मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु होते हैं. इन लोगों का स्वभाव जिद्दी होता है. जिद्दी स्वभाव के कारण यह अपनी बात पर अड़ जाते हैं. यह आदत दूसरों को पसंद नहीं आती है.

विज्ञापन

मूलांक 5

मूलांक 5 के लोगों के स्वामी ग्रह बुध होते हैं. इन लोगों को अधिक बोलने की आदत होती है. कई बार लोग इनकी अधिक बोलने की आदत से परेशान हो जाते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 6

मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह शुक्र देव होते हैं. यह लोग हर चीज अपने हिसाब से चाहते हैं. यह चाहते हैं कि, लोग इनसे बातें करें और इनके हिसाब से काम करें. ऐसे में लोग इससे परेशान हो जाते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 7

विज्ञापन

7 मूलांक वालों के स्वामी ग्रह केतु होते हैं. यह लोग लोगों से दूर रहना और एकांत में रहना पसंद करते हैं. इन लोगों की इस आदत के इन्हें लोग पसंद नहीं करते हैं. लोग इनसे दूर रहना पसंद करते हैं.

मूलांक 8

विज्ञापन

मूलांक 8 वालों के स्वामी ग्रह शनि होते हैं. इन लोगों का स्वभाव गंभीर होता है. यह हंसी मजाक कम करते हैं. इन लोगों का व्यवहार रूखा होने के कारण लोग इनसे दूरी बना लेते हैं.

मूलांक 9

विज्ञापन

मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल देव होते हैं. मंगल को ऊर्जा और साहस का प्रतीक मानते हैं. यह लोग छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं. इस कारण से लोग इन्हें पसंद नहीं करते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ