Money Manifestor Zodiac Signs: ये राशियां कहलाती हैं 'मनी मेनिफेस्टर', बिना मेहनत 'जुगाड़' से खींच लाते हैं पैसा

Money Manifestor Zodiac Signs: कुछ लोग कम मेहनत में भी खूब पैसा कमाते हैं, ज्योतिष इन्हें ‘मनी मेनिफेस्टर’ मानता है. कुबेर और मां लक्ष्मी की कृपा से ये राशियां ‘जुगाड़’ और किस्मत से धन खींच लाती हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Money-Manifestor-Zodiac-Signs

Money Manifestor Zodiac Signs: यह आपने भी गौर किया होगा कि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो कम मेहनत से भी बहुत धन कमाते हैं या जो भी काम करते हैं, वो सफल हो जाता है और धन की बारिश होने लगती है. ज्योतिष के शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग ‘मनी मेनिफेस्टर’ (Money Manifestor) कहलाते हैं और ये दुनिया में लगभग 8-9% ही होते हैं.

विज्ञापन

दरअसल, ये कुछ राशि विशेष के लोग होते हैं, जिन पर भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है. अपनी राशि की प्रकृति के अनुसार, कुछ न कुछ ‘जुगाड़’ से पैसे को ‘चुंबक’ की तरह अपनी ओर खींच लेते हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)

यह मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है, जिसमें न केवल साहस बल्कि जुनून और कूटनीतिक बुद्धि बहुत जबरदस्त होती है. प्राय ऐसे लोग कमाल के इंट्यूटिव यानी अंतर्ज्ञानी होते हैं. ये निवेश के लाभदायक मौके को पहचानने में अव्वल होते है. चूंकि ये जोखिम लेने से नहीं डरते हैं, इसलिए अक्सर छिपे हुए साधनों से काफी प्रॉफिट बनाते हैं. इसलिए इनके बारे में ज्योतिष शास्त्र कहता है, ये लोग जन्म से अमीर बनने के लिए पैदा होते हैं.

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों पर शनि ग्रह की विशेष कृपा होती है. इसलिए ये लोग बहुत अनुशासित होते हैं और साथ ही ये बड़े दूरदर्शी क्षमता से युक्त होते हैं. काम को योजना बनाकर पूरा करना इनकी खासियत है. ये अक्सर अपने लक्ष्य को पाने के लिए ‘स्मार्ट’ रणनीति का उपयोग करते हैं. यही कारण है कि कम मेहनत और कम समय में सफलता और धन इनकी झोली में आ गिरता है.

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. इस राशि के लोग काफी क्रिएटिव और गहरी सोच वाले होते हैं. ये कड़ी मेहनत करना ‘अवॉइड’ करते हैं, लेकिन ‘स्मार्ट वर्क’ से लेखन, कला और संगीत आदि से न केवल शोहरत बल्कि पैसा भी खूब कमाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये लोग बेहद ‘लकी’ होते हैं, क्योंकि ये अक्सर सही समय पर सही जगह पर होते हैं.

वृषभ राशि (Taurus)

यह राशिचक्र की दूसरी राशि है, जो पृथ्वी तत्व से जुड़ी है और इसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं. शुक्र के प्रभाव के कारण ये लोग भौतिक सुख-सुविधाओं की पूर्ति के लिए धन के महत्व को समझते हैं. ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्य को पाने के लिए आगे बढ़ते हैं और अंततः कामयाबी इनके कदम चूमती है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इन पर देवी लक्ष्मी की भी विशेष कृपा रहती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ