---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 1 May 2023: आज मोहिनी एकादशी पर बना रवि योग, सफलता पाने के लिए इन मुहूर्तों में करें कार्य

Aaj ka Panchang, 1 May 2023: आज सोमवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे मोहिनी एकादशी भी कहा जाता है। माना जाता है कि आज ही के दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लेकर राक्षसों को अमृत पीने से रोका था। पूरे दिन पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 1 May 2023: आज सोमवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे मोहिनी एकादशी भी कहा जाता है। माना जाता है कि आज ही के दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार लेकर राक्षसों को अमृत पीने से रोका था। पूरे दिन पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.49 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.59 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.02 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 3.48 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, शुक्ल पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ekadashi Ke Upay: आज इनमें से एक भी उपाय कर लिया तो वारे न्यारे हो जाएंगे

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

---विज्ञापन---

दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.44 बजे से 1.37 बजे तक एवं दोपहर 3.24 बजे से 4.17 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 3.24 बजे से 4.17 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 8.19 बजे से 9.12 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.05 बजे से 10.58 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 11.51 बजे से 12.44 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 10.39 बजे से दोपहर 12.18 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 7.20 बजे से 8.59 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

यह भी पढ़ें: Paan ke Totke: पान के पत्तों से करें ये उपाय तो मिट जाएगा हर दुख, चिंता भी दूर होगी

---विज्ञापन---

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.49 बजे से 7.28 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.07 बजे से 10.45 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.21 बजे से 6.59 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। रवि योग सुबह 5.49 बजे से सायं 5.51 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.58 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 10.50 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola