इन 5 राशियों का आज लगेगा जैकपॉट, हो जाएंगी मालामाल

Lucky Zodiac signs: 18 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। इन राशि वालों को आज खूब लाभ देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार इन राशि वालों को इस दौरान लाइफ में चारों ओर से लाभ देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि वे लकी राशियां कौन सी हैं, जिनको लाभ देखने को मिलेगा?

Lucky Zodiac signs

Credit- Freepik

विज्ञापन

Lucky Zodiac signs: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार 18 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ फल देगी। इस दिन चंद्रमा दोपहर 2:40 बजे तक वृषभ राशि में रहेंगे। इसके बाद वे मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। मिथुन राशि में पहले से ही शुक्र और गुरु विराजमान हैं तो चंद्रमा की इनके साथ युति बनेगी। सूर्य और केतु सिंह राशि में रहेंगे। इसके साथ ही ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। राहु कुंभ राशि में और मंगल कन्या राशि में आपको देखने को मिलेंगे। इस दौरान शनि मीन राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं कि 18 अगस्त का दिन किन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा?

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए 18 अगस्त 2025 का दिन काफी अच्छा रहेगा। सुबह के समय चंद्रमा आपके दूसरे भाव यानी धन और परिवार के भाव में रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में खुशहाली रहेगी। दोपहर के बाद चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर आपके तीसरे भाव को प्रभावित करेगा, जिससे आपकी बातचीत प्रभावशाली बनेगी और नौकरी या बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता इस दिन आपको आगे ले जाएगी।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन बहुत ही शुभ रहेगा। दोपहर के बाद चंद्रमा आपके पहले भाव में आएंगे और शुक्र-गुरु के साथ युति बनाएंगे। इससे आपका आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा। नौकरी या बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं और आपकी बौद्धिक क्षमता आपको दूसरों से अलग बनाएगी। सामाजिक रिश्तों में मजबूती आएगी और आप अपने विचारों को शानदार तरीके से पेश कर पाएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह दिन फायदेमंद रहेगा। बुध का आपके दूसरे भाव में होना आपकी फाइनेंशियल स्थिति को मजबूत करेगा और आपकी बातचीत में मिठास लाएगा। दोपहर के बाद चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर आपके 12वें भाव को प्रभावित करेगा, जिससे विदेशी संपर्कों, रचनात्मक कार्यों या आध्यात्मिक गतिविधियों में सफलता मिल सकती है। परिवार और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह दिन शुभ रहेगा। सुबह चंद्रमा आपके आठवें भाव में होंगे। जो आपको गहरी सोच और रणनीति बनाने में मदद करेंगे। दोपहर के बाद चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर आपके नौवें भाव मतलब भाग्य और उच्च शिक्षा को प्रभावित करेगा, जिससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी, बिजनेस या शिक्षा से जुड़े कामों में प्रगति होगी, और लंबी यात्राएं या नए प्रोजेक्ट्स के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन लाभकारी रहेगा। राहु का आपके पहले घर में होना आपको नई दिशा देगा और चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर दोपहर के बाद आपके पांचवें भाव को प्रभावित करेगा। इससे रचनात्मक कार्यों, लव रिलेशनशिप्स या बच्चों से जुड़े मामलों में खुशी मिलेगी। बिजनेस में नए सौदे या निवेश के अवसर बन सकते हैं और आपका आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाएगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ