'रियल एस्टेट एजेंट, आर्मी में सार्जेंट...', अमेरिका में न्यू ईयर पर 15 लोगों को मारने वाला शमसुद्दीन जब्बार कौन?

America New Year Firing: अमेरिका में न्यू ऑर्लिन्स में नए साल का जश्न मना रहे लोगों को ट्रक से रौंदने वाला हमलावर गयासुद्दीन जब्बार अमेरिकी आर्मी में रह चुका है। वह 2020 में सेना में अपनी सेवाएं दे चुका हैं।

who is Shamsuddin Jabbar

Shamsuddin Jabbar

विज्ञापन

who is Shamsuddin Jabbar: अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुए हमले में 15 लोगों की जान चली गई। वहीं 30 से अधिक लोग अभी भी हाॅस्पिटल में भर्ती है। अमेरिका इस घटना को आतंकी हमला मान रहा है। जांच में जुटी एफबीआई हमलावर शमसुद्दीन जब्बार के बारे जांच पड़ताल करने में जुटी है। दरअसल एफबीआई को लगता है कि इस घटना के लिए कुछ और लोग भी जिम्मेदार हो सकते हैं।

एफबीआर ने ट्रक सवार हमलावर की पहचान 42 साल के शमसुद्दीन जब्बार के तौर पर की है। वह टेक्सास का रहने वाला था और रियल एस्टेट का एजेंट था। जब्बार ने साल 2007 से 2015 के बीच बतौर एचआर मैनेजर और आईटी स्पेशलिस्ट के तौर पर अमेरिकी सेना में सेवाएं दी थीं। वह 2020 तक सेना में रहा। फरवरी 2009 से लेकर जनवरी 2010 तक उसे अफगानिस्तान में नियुक्त किया गया था। वह स्टाफ सार्जेंट की रैंक से रिटायर हुआ।

विज्ञापन

आर्थिक रूप से परेशान था हमलावर

जब्बार पर साल 2002 में चोरी और 2005 में अवैध लाइसेंस के इस्तेमाल जैसे मामले दर्ज हुए थे। उसने दो बार शादी की। साल 2022 में उसका दूसरी पत्नी से भी तलाक हो चुका है। उसने अपने पत्नी को भेजे मेल में कहा वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। वह घर का भुगतान नहीं कर पा रहा है। उसने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी को बीते साल 28 हजार डाॅलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था।

एफबीआई को अब तक क्या मिला?

एफबीआई ने बताया कि बुधवार को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान शहर के फ्रेंच क्वार्टर में सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर हमले के बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ के बाद एक हैंडगन और एक एआर शैली की राइफल बरामद हुई है। इसके साथ ही आईएसआईएस का झंडा भी मिला है। एफबीआई ने ट्रक से संभावित विस्फोटक उपकरण भी बरामद किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ