---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

बांग्लादेश में बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस पद्मा नदी में गिरी, 23 लोगों की मौत

बांग्लादेश के राजबारी में दौलतदिया फेरी घाट (पोंटून 3) पर कल शाम लगभग 5:15 बजे स्थानीय समयानुसार सौहार्दो परिबहन की एक बस पद्मा नदी पर फेरी में सवार होते समय अनियंत्रित हो गई। हादसे में अभी तक 23 लोगों की मौत हो गई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---खबर नीचे जारी है---

पड़ोसी देश बांग्लादेश में बड़ा हादसा हो गया है। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में गिर गई। अब तक 23 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। बस में 50 यात्री सवार थे। पुलिस ने राहत एवं बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जो गोपालगंज से ढाका जा रही थी। यह हादसा गुरुवार सुबह हुआ जब बस घाट पर फिसल गई और नदी में गिर गई।

बांग्लादेश के राजबारी में दौलतदिया फेरी घाट (पोंटून 3) पर कल शाम लगभग 5:15 बजे स्थानीय समयानुसार सौहार्दो परिबहन की एक बस पद्मा नदी पर फेरी में सवार होते समय अनियंत्रित हो गई। एक छोटी सहायक फेरी पोंटून से टकरा गई, जिससे बस पानी में गिर गई और लगभग 30 फीट गहरे पानी में डूब गई।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, बस में लगी आग में जिंदा जल गए 10 यात्री, गूंजी चीखें

पुलिस के अनुसार, हादसा बुधवार शाम को टर्मिनल नंबर 3 के सामने हुआ। बस राजबाड़ी से ढाका जाने के लिए निकली थी। बस एक फेरी पर सवार थी। नियंत्रण खोकर बस सीधे पद्मा नदी में जा गिरी। इससे वहां हड़कंप मच गया। घटना लोगों ने मोबाइल में भी रिकॉर्ड हो गई।

---खबर नीचे जारी है---

प्रारंभिक जांच में पता चला कि बस का चालक तेज रफ़्तार और गीली सड़क के कारण घाट पर नियंत्रण खो बैठा और बस रोकने की कोशिश के बावजूद पानी में गिर गईं।

यह भी पढ़ें: वंदे भारत में खराब खाना परोसना पड़ा भारी, IRCTC पर 10 और सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 26, 2026 07:24 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola