ईरान का US को तगड़ा झटका! IRGC का दावा - अमेरिकी F-18 फाइटर जेट मार गिराया

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और दोनों देशों में सीजफायर के लिए रखी गईं शर्तों के बीच ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया है कि उन्होंने एक अमेरिकी फाइटर जेट F-18 को मार गिराया है. दावे के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में हड़कंप है और कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या यह सीधे युद्ध की शुरुआत है.

F-18 Fighter Jet

फाइल फोटो

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट के सुलगते हालातों के बीच ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया है कि उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने अमेरिकी वायुसेना के घातक F-18 लड़ाकू विमान को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर मार गिराया है. ईरानी रक्षा बलों के मुताबिक, अमेरिकी ‘आतंकवादी सेना’ का यह F-18 जेट ईरानी हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था. तुरंत कार्रवाई करते हुए ईरान के एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे लक्ष्य बनाया और विमान को गंभीर क्षति पहुंचाई. IRGC ने जोर देकर कहा कि ईरान की वायु रक्षा पूरी तरह सतर्क है और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी विदेशी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है. हालांकि, अमेरिका ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है.

युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर चुका है ईरान

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में ईरान-अमेरिका और ईरान-इजराइल तनाव चरम पर है. ईरान ने पहले ही अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को साफ तौर पर खारिज कर दिया था. तेहरान का कहना है कि युद्ध तभी खत्म होगा जब उसकी शर्तें पूरी होंगी और वह खुद तय करेगा. इससे पहले इजराइल ने तेहरान पर हवाई हमले किए थे, जबकि अमेरिका ने क्षेत्र में पैराट्रूपर्स और बड़े पैमाने पर मरीन सैनिकों की तैनाती की थी. ईरान ने जवाब देते हुए इजराइल और खाड़ी देशों पर हमले तेज कर दिए.

Advertisment

तनाव के बीच UN की चेतावनी

यह घटना उस समय हुई है जब ईरान-इजराइल और ईरान-अमेरिका के बीच सैन्य टकराव चरम पर है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब उन सीमाओं को पार कर चुकी है जिसकी कल्पना भी नहीं की गई थी. गुतारेस ने सभी पक्षों से तुरंत युद्ध रोकने की अपील की है. यह दावा पूरी तरह ईरानी पक्ष (IRGC) का है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि कोई भी अमेरिकी फाइटर जेट ईरान द्वारा मार गिराया नहीं गया. फिलहाल इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ