Arif Khan
आरिफ खान मंसूरी को डिजिटल मीडिया में करीब 15 वर्षों का अनुभव है . वर्तमान में न्यूज24 की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं. इससे पहले देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं.
Read More---विज्ञापन---
अमेरिका ने युद्ध खत्म करने के लिए ईरान को ऑफर दिया था. लेकिन ईरान ने ऑफर को ठुकरा दिया. ईरानी सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने युद्ध खत्म करने के US के प्रस्ताव को रिव्यू किया है. तेहरान ने कहा है कि वह सिर्फ अपनी शर्तों और समय पर ही लड़ाई खत्म करने के लिए राजी होगा.
एक अधिकारी के हवाला से ईरान के ‘प्रेस टीवी’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिकी प्रस्ताव पर तेहरान की शुरुआती प्रतिक्रिया ‘सकारात्मक नहीं’ थी. साथ ही एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी के न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से लिखा है कि प्रस्ताव की अभी समीक्षा की जा रही है.
यह भी पढ़ें : 1990 बनाम 2026 खाड़ी युद्ध: कैसे बदले हालात, क्यों इस बार दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा बड़ा असर?
तेहरान ने कहा कि युद्ध कब खत्म करना है, इसका फैसला पूरी तरह से ईरान करेगा. साथ ही कहा कि अमेरिका को युद्ध खत्म करने का समय तय करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. और दुश्मनी तभी रोकने पर राजी होगा जब उसकी शर्तें पूरी तरह से पूरी हो जाएंगी.
ईरान ने युद्ध रोकने के लिए शर्त रखी हैं कि होर्मुज स्ट्रेट पर तेहरान की संप्रभुता की मान्यता दी जाए. इसके साथ ही यह भी गारंटी मांगी गई है कि भविष्य में ईरान पर किसी तरह का कोई हमला ना हो. वहीं, युद्ध से हुए नुकसान के लिए मुआवजा भी मांगा है.
यह भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान के बीच ‘डाकिया’ बना पाकिस्तान! दोनों देशों तक पहुंचाया ‘शर्तों का पिटारा’
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है, ईरान तक अमेरिका का 15-पॉइंट का सीजफायर प्रपोजल पाकिस्तान की ओर से पहुंचाया गया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।