पहले भीड़ पर चढ़ाया ट्रक, फिर चलाईं गोलियां, 12 की मौत; अमेरिका में नए साल के जश्न में बड़ी वारदात

America New Orleans News : अमेरिका के न्यू आर्लियंस शहर में नए साल का जश्न मातम में बदल गया। एक पिकअप ट्रक ने लोगों की भीड़ को टक्कर मार दी और फिर ड्राइवर ने गोलियां बरसाईं, जिसमें 12 लोगों की मौके पर ही जान चली गई।

US Accident News

अमेरिका में बड़ी वारदात।

America New Orleans News : अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नए साल के जश्न में बड़ी वारदात हुई। ड्राइवर ने भीड़ पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया और फिर लोगों पर गोलियां चलाईं, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई और 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिली है कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी ड्राइवर पर गोलियां चलाई थीं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

यह घटना यूएस के न्यू आर्लियंस शहर में स्थित कैनाल और बॉर्बन स्ट्रीट के चौराहे पर घटी, जहां लोग बुधवार को नए साल का जश्न मना रहे थे। इस दौरान अचानक से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और जश्न मना रही भीड़ को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग डर के मारे इधर से उधर भागने लगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

कार से उतरकर ड्राइवर ने गोलियां भी चलाईं

विज्ञापन

इसके बाद ड्राइवर ट्रक से बाहर उतरा और लोगों पर गोली चलाने लगा। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और ड्राइवर पर फायरिंग की। इस हादसे में 12 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस घटना में घायल 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

मातम में बदला नए साल का जश्न

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बॉर्बन स्ट्रीट को बंद कर दिया है और इमरजेंसी कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इसे लेकर घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस ने भी ड्राइवर पर फायरिंग की। इस वारदात के बाद नए साल के जश्न का माहौल मातम में बदल गया है।

विज्ञापन

न्यू आर्लियंस की घटना पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को न्यू आर्लियंस में भीड़ पर हुए घातक ट्रक हमले को अवैध आव्रजन से जोड़ा है- जो मुद्दा उनकी चुनावी जीत के केंद्र में था। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि जब मैंने कहा कि हमारे देश में आने वाले अपराधी हमारे देश में मौजूद अपराधियों से कहीं ज्यादा बुरे हैं तो यह सच निकला। पुलिस ने हमलावर की राष्ट्रीयता या पहचान का संकेत नहीं दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ