Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘हार मानने से इनकार करेगा ईरान तो ट्रंप ‘नर्क’ बना देंगे’, व्हाइट हाउस की दो टूक चेतावनी

अमेरिका-ईरान युद्ध के एक महीने पूरे होने की ओर बढ़ते हुए व्हाइट हाउस ने अब तक की सबसे सख्त चेतावनी दे दी है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लीविट ने साफ कर दिया है कि अगर ईरान ने अपनी हार स्वीकार नहीं की और बातचीत की मेज पर नहीं आया तो ट्रंप ईरान के लिए 'नर्क' के दरवाजे खोल देंगे.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Mar 26, 2026 08:24
White House warning

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव करोलाइन लीविट ने कहा कि पिछले तीन दिनों से अमेरिका ईरान के साथ बातचीत कर रहा है और आंशिक युद्धविराम लागू किया गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने योजनाबद्ध हमलों को अस्थायी रूप से रोकने का निर्देश दिया है, खासकर ईरानी पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर. राष्ट्रपति ट्रंप शांति चाहते हैं. लड़ाई में अब और मौतें और तबाही की कोई जरूरत नहीं है. ईरान को यह गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए कि वह बच निकलेगा. अगर ईरान अपनी सैन्य हार को स्वीकार नहीं करता, तो ट्रंप सुनिश्चित करेंगे कि उसे पहले से कहीं ज्यादा कठोरता से मारा जाए. राष्ट्रपति ट्रंप जो कहते हैं वो करते हैं, वे ईरान को ‘नर्क’ बना देंगे.

15 सूत्री युद्धविराम प्रस्ताव पर पेंच

लीविट ने उन रिपोर्टों पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें कहा गया था कि ईरान ने अमेरिका के 15-सूत्री युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. उन्होंने कहा कि बातचीत अभी भी जारी है और कुछ हद तक पॉजिटिव भी है. हालांकि, जमीन पर तनाव कम नहीं हुआ है. ईरान ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हमला किया है, जिसके जवाब में पेंटागन अब मिडिल ईस्ट में 82वीं एयरबोन डिवीजन के 1000 से ज्यादा अतिरिक्त सैनिकों को भेजने की तैयारी कर रहा है. हालांकि उन्होंने कुछ मीडिया रिपोर्टों को पूरी तरह सही नहीं बताया, लेकिन प्रस्ताव में कुछ सच्चाई होने की बात स्वीकारी है.

---विज्ञापन---

खबर अपडेट हो रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 26, 2026 08:13 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.