आखिर क्या बला है ओपन सेक्स रिलेशनशिप? जिसने एक प्रेमी को दुविधा में डाला
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Open Sex Relationship Becomes Mess: आपने दोस्ती या प्यार में काफी बार ओपन रिलेशनशिप जैसा शब्द तो सुना ही होगा। पश्चिमी देशों और भारत के मेट्रो सिटी में ये प्रचलन काफी तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। क्योंकि अब ओपन सेक्स रिलेशनशिप शब्द आ गया है। हाल ही में एक मामला सामने आया है, जिसमें प्रेमी प्रेमिका अपने ओपन रिलेशन को लेकर परेशान हैं, क्योंकि प्रेमिका के कई लोगों के साथ सेक्स संबंध हो गए हैं। वहीं, पुरुष अपनी फीमेल बॉस के साथ रिलेशन में आ गया है।
न्यूज साइट द सन की एक रिपोर्ट में जोड़े ने ओपन रिलेशनशिप को लेकर अपनी दुविधा का खुलासा किया है। लड़के ने बताया है कि मैं 35 साल का हूं और एक कंपनी में जॉब करता हूं। उसने बताया कि मेरी प्रेमिका 29 साल की है। पेशे से वह एक नर्स है। शख्स का कहना है कि वह लगातार पुरुषों के संपर्क में रहती है। दो साल से हम संबंध में हैं। इस दौरान मुझे पता चला है कि मेरी प्रेमिका की सेक्स ड्राइव काफी ज्यादा है।
यह भी पढ़ेंः वर्क फ्राॅम हाेम कल्चर से हेल्थ को बड़ा नुकसान, ब्रिटेन में हुई रिसर्च में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
रिश्ते की शुरुआत में शख्स को लगा कि क्या वो अपने रिश्ते को निभा पाए, लेकिन प्रेमिका ने उसे बताया कि वह ओपन रिलेशन में काफी यकीन करती है। खासकर वह रोमांस के लिए लोगों के साथ खुला संबंध रखने की बात भी कहती है। पहले तो उसे थोड़ा असहज महसूस हुआ, लेकिन बाद में वह इसे आजमाने के लिए सहमत हो गया।
शख्स ने बताया कि हालांकि इस बारे में उसके दोस्तों को जानकारी है। वह कहते हैं कि मुझे इस मौके का फायदा उठाना चाहिए, लेकिन मुझे यह सब वन नाइट स्टैंड जैसा लगता है। ये मेरी शैली नहीं है। उसने बताया कि हम कभी भी एक दूसरे की लाइफ में नहीं झांकते। लेकिन उसे शक है कि उसकी प्रेमिका कम से कम चार अन्य पुरुषों के साथ सेक्स कर चुकी है। हालांकि ये सब सेक्स को लेकर है, इसलिए मुझे खतरे की आशंका नहीं है।
उधर, शख्स ने बताया कि उसने हाल ही में अपनी नौकरी बदली है। यहां उसकी 34 साल की फीमेल बॉस है। उसे उससे प्यार होने लगा है। एक दिन की घटना का जिक्र करते हुए उसने बताया कि एक दिन मैं ऑफिस में था। मेरी बॉस के ब्लाउज पर कॉफी गिर गई। मैंने उन्हें एक रूमाल उठाकर दिया, लेकिन बॉस ने उससे ही कॉफी को साफ करने के लिए कहा। जब वह कॉफी को साफ कर रहा था तो उसे काफी कामुकता का एहसास हुआ।
यह भी पढ़ेंः हम सिर्फ प्यार और सेक्स दे सकते हैं, पैसा नहीं… दो पुरुषों की ‘जरूरत’ रही महिला का छलका दर्द
अब शख्स के मन में दुविधा है कि वह आखिर क्या करे। ओपन रिलेशनशिप के नाम पर जो भी हो रहा है वह उसे पसंद नहीं है। एक तरफ उसे लगता है कि मेरे और मेरी बॉस के साथ संबंधों की जानकारी पर प्रेमिका को बुरा लगेगा। एक तरफ लगता है कि उसकी प्रेमिका ने ओपन रिलेशनशिप की इजाजत दे रखी है। कुल मिलाकर उसकी जिंदगी काफी उलझन में है।
(Tramadol)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: