Wedding In The Sky: एक पिता के लिए उसकी बेटी दुनिया में सबसे प्यारी अनमोल चीज है। अपनी बेटी की खुशी के लिए पिता कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाता है। वहीं, बात जब बेटी की शादी की हो तो पिता के लिए ये पल खुशी के साथ- साथ दुख का भी प्रतीक बनता है। अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए हर पिता अपनी औकात से ज्यादा खर्चा करता है। ऐसा ही एक मामला UAE से सामने आया है, यहां एक पिता ने आसमान में उड़ते जहज में अपनी बेटी की शादी करवाई है। अब इस शादी की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।
आसमान में शादी
UAE के भारतीय बिजनेसमैन दिलीप पोपले ने अपनी बेटी की शादी आसमान में उड़ते हुए प्राइवेट जेटेक्स बोइंग 747 में करवाई। आसमान में हुई इस शादी में 300 मेहमान भी शामिल थे। ये शादी दुबई में हुई है, जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में ही हो रही है।
प्राइवेट जेट में शादी समारोह
बता दें कि, बिग फैट इंडियन वेडिंग हमेशा से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रही हैं। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात के भारतीय ज्वलैरी बिजनेसमैन दिलीप पोपले ने बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए 300 मेहमान के साथ आसमान में उड़ते हुए प्राइवेट जेट में शादी समारोह का आयोजन किया। इस स्पेशल शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
शादी का वीडियो वायरल
वायरल हो रही वीडियो में एक विवाह ब्रिगेड को विमान में “तूने मारी एंट्री” गाने पर नाचते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, दूसरी तरफ से दिलीप पोपले की बेटी विधि पोपले और हृदेश सैनानी की शादी होती दिखाई दे रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा कि ‘यूएई के भारतीय व्यवसायी दिलीप पोपले ने 24 नवंबर को दुबई में एक प्राइवेट जेटेक्स बोइंग 747 प्लेन में अपनी बेटी की शादी करवाई।’ वहीं, शादी को लेकर दिलीप पोपले के दामाद हृदेश सैनानी ने कहा कि ‘मैं फ्लाइट में अपनी हाई-स्कूल लवर के साथ शादी करके बहुत खुश हूं। जेटेक्स सहित माता-पिता और बारी सभी को धन्यवाद। हम एर-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।’
यह भी पढ़ें: ‘बस चले तो इंसान को भूनकर खा जाएं टर्की’; PETA ने आर्टवर्क से दिया दुनिया को बड़ा मैसेज
पिता ने यादगार बनाई बेटी की शादी
खलीज टाइम्स के अनुसार, दूल्हा- दुल्हन और मेहमानों के साथ फ्लाइट ने दुबई से ओमान तक 3 घंटे की यात्रा की। इस दौरान शादी समारोह का आयोजन किया गया। पोपली ने बताया कि ‘दुबई मेरा घर है और यह आसमान में होने वाली शादी की अगली कड़ी है। मैंने हमेशा अपनी बेटी के लिए ऐसा ही कुछ करने का सपना देखा था और दुबई से बेहतर कोई जगह नहीं है क्योंकि यह सभी सपनों को पूरा करता है।” उन्होंने बताया कि उन्होंने भी 1994 में एयर इंडिया की फ्लाइट में शादी की थी। इस कार्यक्रम को उनके पिता लक्ष्मण पोपले ने होस्ट किया था।
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
2 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
6 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
13 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
13 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
16 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
16 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
17 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
17 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines