Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में कराए गए थे भर्ती

पंजाब में एंट्री ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या कर दी गई थी, जिनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा. वहीं NCP के अध्यक्ष शरद पवार को आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है. तबियत बिगड़ने के चलते उन्हें पहले पुणे और फिर मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Breaking News

Credit- News24GFX

आज देशभर में छोटी दिवाली और नरक चौदस की धूम रहेगी. वहीं आज अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें साल 30 लाख से अधिक दिये जलाने का लक्ष्य है. इसके लिए आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर रहेंगे. वहीं देश के उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज दीपोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे. इधर आज SIR के खिलाफ कोच्चि में CJP का विरोध प्रदर्शन होगा. उधर आज पंजाब में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार होगा. वहीं आज मुंबई के कैंडी अस्पताल से शरद पवार डिस्चार्ज हो सकते हैं. उधर आज भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के नए नियम लागू होंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर हत्या

फरीदाबाद में सेक्टर 21C में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद परमजीत धनखड़ नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी, जिसकी पहचान पड़ोसी मोहन उर्फ ​​मोनू शर्मा के रूप में हुई है, ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से 15-16 राउंड फायरिंग की, जिसमें से 8-9 गोलियां पीड़ित को लगीं. घटना के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ फरार हो गया. पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमें मौके पर पहुंचीं और वहां से खाली कारतूस बरामद किए. आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद के मोदीनगर में लेंटर गिरा

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोदीनगर में सिकरी गांव में लेंटर यानी छत का ढांचा डालते समय हादसा हो गया. निर्माणाधीन ढांचा अचानक गिर गया और मलबे के नीचे 5-8 मजदूर फंस गए.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज हुए

NCP-SP चीफ शरद पवार को सीने और सांस के इन्फेक्शन के इलाज के बाद मुंबई के हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: अखिलेश यादव को लेकर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP द्वारा सेंट्रल फोर्स के इस्तेमाल और SIR पर अखिलेश यादव के आरोपों पर उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पहले CPM-CPI की सरकार थी. यह किसके सपोर्ट से टिकी थी? क्या कांग्रेस के सपोर्ट से? TMC 15 साल तक सत्ता में थी. उससे पहले जब वह सत्ता में आई तो कांग्रेस की सरकार थी. अखिलेश जी को बताना चाहिए कि क्या TMC कांग्रेस के राज में गुंडागर्दी और सेंट्रल सिक्योरिटी फोर्स की लूटपाट से सत्ता में आई थी. उनके आरोप बेबुनियाद हैं .

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का प्रतीक है. मोदी ने उम्मीद जताई कि यह पर्व सभी को दयालुता का प्रसार करने, सकारात्मक सोच अपनाने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा.

प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के ‘जन संपर्क पोर्टल’ पर साझा किए गए एक संदेश में कहा, ‘‘प्रिय देशवासियों, दीपावली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं! यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का उत्सव है. उन्होंने कहा कि दीपावली भारत की समृद्ध परंपराओं पर गर्व करने और आपसी एकजुटता के संबंधों को मजबूत करने का भी अवसर है.

मोदी ने कहा, ‘‘दीपावली हर घर को खुशियों, सद्भाव और समृद्धि से रोशन करे. यह पर्व हमें दयालुता का प्रसार करने, सकारात्मक सोच अपनाने और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे. प्रधानमंत्री ने सभी से समृद्ध और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए नयी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका की पुलिस ने पकड़ा

लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका की पुलिस ने पकड़ लिया है. हैरी के खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली के शहजादा बाग इलाके में इमारत में आग लगी

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शहजादा बाग इलाके में एक इमारत के बेसमेंट में स्थित मोजों के गोदाम में आग लग गई है, जिसके बाद दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजीं.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: SEBI के नए नियम आज से होंगे लागू

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रशासनिक और दीवानी कार्यवाही के निपटान से जुड़े नियम आज शनिवार से लागू हो जाएंगे. सेबी (प्रशासनिक और दीवानी कार्यवाही निपटान) विनियमन 2026 को 8 अक्टूबर को नोटिफाई किया गया था.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: अयोध्या में आज, 30 लाख दिये जलाए जाएंगे

अयोध्या में आज नरक चौदस के मौके पर दीपोत्सव मनाया जाएगा और 30 लाख से ज्यादा दिये जलाने का लक्ष्य है. दीपोत्सव के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे. कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा और देर शाम तक चलेगा. सरयू घाट पर एक साथ 2147 लोग महाआरती में शामिल होंगे.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: आज शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत अब ठीक है और उन्हें आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी उनसे फोन पर बात कर चुके हैं.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: पंजाब में परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार आज

पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा. परिवार ने मांगों को लेकर सरकार के साथ सहमति बनने के बाद 22 दिन से चला आ रहा आंदोलन खत्म किया और झोटा का अंतिम संस्कार करने का ऐलान किया. बीते दिन चंडीगढ़ PGI में झोटा का पोस्टमार्टम किया गया था.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: अमेरिका में लापता हुई तेलंगाना की छात्रा

अमेरिका में तेलंगाना के नलगोंडा जिले में रहने वाली श्रीजा रेड्डी कोया लापता हो गई है, जिस वजह से उसके माता-पिता चिंतित हैं और उन्होंने सरकार से मदद मांगी है. राज्य के सड़क एवं भवन मंत्री के. वी. रेड्डी ने बोस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस विभाग से उसे तलाशने में मदद करने का आग्रह किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ