अब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली; भारतीयों ने दिया राष्ट्रपति को उपहार

Diwali 2026: व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में भारतीय मूल की कई चर्चित हस्तियां भी मौजूद रहीं. इनमें मशहूर मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला का नाम शामिल है.

Trump hanuman chalisa

दिवाली समारोह के बीच अमेरिकी प्रशासन में एक बड़े बदलाव की खबर भी सामने आई. (Photo: ANI)

भारत में दीपवली के त्योहार को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल है, देश का कोना-कोना इस समय जगमगाती लाइटों से रोशन हो उठा है. दिवाली का त्योहार सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के अन्य देशों में भी मनाया जाता है. अमेरिका में हर साल व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजनत करते हैं, इस परंपरा को वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी जारी रखा. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में इस बार दिवाली खास अंदाज में मनाई गई. रोशनी के इस त्योहार के मौके पर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय में देखने को मिली.

विज्ञापन

ट्रंप को किसने गिफ्ट की हनुमान चालीसा?

दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान भारतीय मूल के बिजनेसमैन विशाल गोंडल ने राष्ट्रपति ट्रंप को तुलसीदास रचित हनुमान चालीसा की एक कॉपी गिफ्ट की. ट्रंप को हनुमान चालीसा की कॉपी गिफ्ट गिए जाने के बाद अब सोशल मीडिया पर ये चर्चा का विषय बन गया है. विशाल गोंडल ने सोशल मीडिया पर ट्रंप से मुलाकात से जुड़ी जानकारी शेयर की. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ओवल ऑफिस में दिवाली मनाना उनके लिए विशेष अनुभव रहा. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को हनुमान चालीसा भेंट की, जिसे भारत में लाखों लोग श्रद्धा के साथ पढ़ते हैं.

विज्ञापन

विकास खन्ना समेत कई जानी-मानी हस्तियां हुईं शामिल

व्हाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में भारतीय मूल की कई चर्चित हस्तियां भी मौजूद रहीं. इनमें मशहूर मिशेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला का नाम शामिल है. कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुदाय की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया. दिवाली समारोह के बीच अमेरिकी प्रशासन में एक बड़े बदलाव की खबर भी सामने आई. राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगी और मौजूदा डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का अगला चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त करने की घोषणा की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ