'हम कभी नहीं झुकेंगे', भारत की धरती से ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन का अमेरिका-इजरायल पर तीखा हमला

BRICS Summit 2026: ईरानी राष्ट्रपति का यह बयान उनके भारत दौरे के दौरान आया है. पेजेशकियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की.

President Masoud Pezeshkian.jpg

ईरानी राष्ट्रपति का यह बयान उनके भारत दौरे के दौरान आया है. (Photo: ANI)

विज्ञापन

नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट 2026 में शामिल होने आए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शुक्रवार को भारत में अमेरिका और इजरायल पर तीखा हमला बोला. नई दिल्ली में धार्मिक नेताओं, बुद्धिजीवियों और कारोबारियों को संबोधित करते हुए पेजेशकियन ने कहा कि ईरान पर दबाव बनाने और उसे डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उनका देश झुकने वाला नहीं है. राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा कि ईरान अमेरिका और इजरायल के दबाव के बावजूद मजबूती से खड़ा है.

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, ‘हम उनके सामने कभी नहीं झुकते. अगर वे हमें धक्का देते हैं, तो हम भी पलटकर जवाब देते हैं.’ ईरानी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब वेस्ट एशिया में तनाव और ईरान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टकराव की स्थिति बनी हुई है. अपने संबोधन में पेजेशकियन ने अमेरिका और इजरायल पर मानवाधिकारों के मुद्दे पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि जो देश खुद को मानवाधिकारों का समर्थक बताते हैं, उन्होंने सैन्य कार्रवाई में आम लोगों को निशाना बनाया है.

विज्ञापन

168 स्कूली बच्चों की मौत: ईरानी राष्ट्रपति

ईरानी राष्ट्रपति ने दावा किया कि आधुनिक तकनीक और हथियारों के इस्तेमाल से एक हमले में 168 स्कूली बच्चों की मौत हुई. उन्होंने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाइयों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर किसी देश को युद्ध करना है तो उसे सैनिकों और सैन्य ठिकानों तक सीमित रहना चाहिए. उन्होंने नागरिकों, बुनियादी ढांचे, स्कूलों और अस्पतालों को निशाना बनाए जाने का विरोध किया.

ईरानी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में अमेरिका और इजरायल को कड़े में निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि ईरान को आतंकवाद के लिए जिम्मेदार ठहराने से पहले दूसरे देशों की सैन्य कार्रवाइयों पर भी सवाल उठाए जाने चाहिए.

विज्ञापन

‘ईरान के लोग हार नहीं मानेंगे’

राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा कि ईरान के लोग दबाव के सामने पीछे हटने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उनका देश मानवीय मूल्यों और सभी इंसानों के समान अधिकारों में विश्वास करता है. उन्होंने कहा कि दुनिया में रहने वाले सभी लोगों को समान अधिकार मिलना चाहिए और किसी भी देश या समुदाय के खिलाफ हिंसा को सही नहीं ठहराया जा सकता.

विज्ञापन

भारत दौरे के बीच आया बयान

ईरानी राष्ट्रपति का यह बयान उनके भारत दौरे के दौरान आया है. पेजेशकियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की. दोनों नेताओं की बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति, क्षेत्रीय स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री मार्गों की सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ