Ferrari और Lamborghini ने ओवरटेक करने की होड़ में ट्रक को मारी टक्कर, दो की जलकर मौत, देखें VIDEO

Italy Accident Video, Viral Video, Ferrari and Lamborghini Accident

Italy Accident Video

विज्ञापन

Watch Video Ferrari and Lamborghini smash into camper van during overtake Two burn to death in Italy: इटली में हुए एक भीषण दुर्घटना में दंपत्ति पर्यटकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक फेरारी और एक लेम्बोर्गिनी के बीच ओवरटेकिंग की होड़ चल रही थी। तभी दोनों गाड़ियों ने कैंपर वैन को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने से कैंपर वैन रोड पर पलट गई। रिपोर्ट के अनुसार, फेरारी में हादसे के बाद आग लग गई। आग में दो पर्यटक जिंदा जल गए। घटना का वीडियो सामने आया है।

यह घटना 2 अक्टूबर यानी सोमवार को इटली के सार्डिनिया में एक ग्रामीण सड़क पर हुई। मृतकों की शिनाख्त 63 वर्षीय मेलिसा क्रौटली और 67 वर्षीय मार्कस क्रौटली के रूप में हुई है। वीडियो सड़क पर चल रही एक कार से बनाया गया है।

विज्ञापन

Watch Video…

कार में फंसे रह गए दंपत्ति

एक मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नीले रंग की लेम्बोर्गिनी एक बड़ी सफेद कैंपर वैन से आगे निकलने की कोशिश करती है। फिर एक लाल फेरारी चलती लैंबो के साथ रेस लगाती है। ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों की टक्कर होती है कि इसके बाद दोनों गाड़ियां कैंपर वैन से टकरा जाती है। वीडियो में आग नहीं दिखती है। लेकिन लोकल मीडिया के मुताबिक फेरारी में आग लग गई। इसके बाद दंपत्ति अंदर फंस गए और उनकी जलकर मौत हो गई।

दो घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

वहीं, हादसे में वैन में दो लोग घायल हुए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घायल पति-पत्नी के रूप में पहचाने गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की जांच जारी रखते हुए तीन वाहनों के अवशेषों को अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार पत्र कोरिएरे डेला सेरा ने बताया कि मृतक दंपति फोर्टे गांव छोड़कर मोरेस की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ