Donald Trump Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम उस समय हैरान रह गई, जब ओवल ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान पास ही खड़ा एक व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. ओवल ऑफिस में मौजूद अन्य स्टाफ ने शख्स को संभाला और मेडिकल सुविधा मुहैया करवाया गया. यह पूरा घटनाक्रम डोनाल्ड ट्रंप के सामने हुआ, जब वो वजन घटाने वाली दवाओं की कीमतों में कटौती का ऐलान कर रहे थे. बताया जा रहा है कि बेहोश होने वाला शख्स एक दवा कंपनी का प्रतिनिधि था जो डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा के संबंध में ओवल ऑफिस पहुंचा था. वो डोनाल्ड ट्रंप के ठीक पीछे खड़ा था, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कौन था बेहोश होने वाला शख्स?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेहोश होने वाले शख्स की पहचान गॉर्डन के तौर पर हुई है, जिन्हें दवा कंपनी एली लिली के सीईओ डेविड रिक्स की टीम ने दवाईओं की कीमत संबंधी घोषणा के लिए व्हाइट हाउस आमंत्रित किया गया था. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप की सीट पर पीछे खड़े गॉर्डन अचानक से लड़खड़ाने लगते हैं, तभी उनके पास खड़े डेविड रिक्स उन्हें संभाल लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप भी अपनी सीट से खड़े हो जाते हैं, और वो गॉर्डन को एक टक देखते रहते हैं.
30 मिनट से लगातार खड़े थे लोग
जब गॉर्डन के कदम लड़खड़ाए तो बगल खड़े डेविड रिस्क ने पूछा ‘क्या आप ठीक हैं?’ इसके बाद गॉर्डन कोई जवाब नहीं देते और कई लोग उन्हें संभालने के लिए भागते हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 मिनट से लोग उनके आस-पास खड़े थे. गॉर्डन की मदद के लिए डोनाल्ड ट्रंप की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की और स्वस्थ बताया. इस घटना के बाद ओवल ऑफिस में मौजूद प्रेस कर्मियों को बाहर जाने के लिए कहा गया और ट्रंप ने अपना कार्यक्रम लगभग 1 घंटे के लिए रोक दिया.
अब कैसी है हालत?
इस पूरे मामले पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘उन्हें थोड़ा चक्कर आ रहा था… आपने देखा कि वह कैसे गिर गए. अब वह ठीक है. फिलहाल उन्हें बाहर भेज दिया गया है, डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है, लेकिन वह ठीक हैं.’ बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेविड रिक्स ने कहा, ‘गॉर्डन आज व्हाइट हाउस में लिली के मेहमानों में से एक थे. वे बेहोश हो गए और अगर आप कभी ओवल ऑफिस में गए हैं, तो आपको भी काफी देर तक खड़े रहना पड़ सकता है, वहां काफी गर्मी भी होती है. यह बताते हुए खुशी हो रही है कि व्हाइट हाउस के मेडिकल स्टाफ ने बहुत अच्छा काम किया, और उनकी हालत भी अच्छी है. इसलिए, चिंता की कोई बात नहीं है.’
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
4 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
7 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
7 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
8 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
19 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines