Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: भूकंप के झटकों से कांपी 3 राज्यों की धरती, चीन में भी महसूस हुआ कंपन

दिल्ली के वकीलों को धमकी देने के मामले में आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी. वहीं आज झारखंड में पेपर लीक केस में फैसला आएगा. आज जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस में विधायकों को लेकर खलबली मच सकती है.

Breaking News

Credit- News 24 GFX

आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज देश में धनतेरस की धूम रहेगी. वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं, जहां वे स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इधर आज नेशनल कॉन्फ्रेंस के असंतुष्ट विधायक पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से मिलेंगे. उधर झारखंड में आज JSSC-CGL पेपर लीक मामले में फैसला आएगा, जो 8 अक्टूबर को सुरक्षित रखा गया था. वहीं दिल्ली के एडवोकेट्स को कथित तौर पर धमकी देने के लिए सस्पेंड सहायक पुलिस आयुक्त मनस्वी वशिष्ठ और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट में आग लगी

दिल्ली में चावड़ी बाजार में बिल्डिंग हादसे के बाद आज करोल बाग के गफ्फार मार्केट में भीषण आग लग गई है. 'चेन वाली गली' के 13 ब्लॉक में पुरी प्लाजा की एक दुकान में अग्निकांड हुआ है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कुल 22 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया.  पानी के अतिरिक्त टैंकर और लाइटिंग का सामान भी मंगवाया गया है. 

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: भारत और चीन भूकंप के झटकों से कांपे लोग

भारत में आज सुबह भूकंप आया, जिससे 3 राज्यों में जोरदार झटके लगे. चीन में बीती रात रिक्टर स्केल पर 5 की तीव्रता का भूकंप आया था. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया. तेलंगाना में भी आज सुबह भूकंप के झटके लगे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी आज भूकंप के झटके लगे, जिसकी तीव्रता 5.1 रही.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ