हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पाकिस्तान झूठा-धोखेबाज, आतंकियों का संरक्षक है'; डोनाल्ड ट्रंप की 6 साल पुरानी X पोस्ट वायरल

Donald Trump News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पाक युद्धविराम होने की बात अपनी पोस्ट लिखी। इसके बाद ट्रंप की पाकिस्तान को लेकर लिखी एक पोस्ट वायरल हो गई। इस पोस्ट में उन्होंने पाकिस्तान को झूठा और धोखेबाज बताया था।

विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की के साथ हुई बातचीत के बारे में ब्रीफ किया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है, जो साल 2018 में लिखी गई थी। इसमें पाकिस्तान का जिक्र है। पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान को झूठा, धोखेबाज और आतंकियों का संरक्षक बताया था। अमेरिकन प्रेसिडेंट की यह पोस्ट भारत पाकिस्तान में तनाव, युद्धविराम और युद्धविराम उल्लंघन के बीच वायरल हुई है।

एक जनवरी 2018 को लिखी गई यह पोस्ट तब से वायरल हो रही है, जब से ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर बताया कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। यह वायरल पोस्ट अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा पाकिस्तान के लगभग 1 बिलियन अमेरीकी डालर के लोन को मंजूरी दिए जाने के बाद सामने आई।

 

पोस्ट में क्या लिखा था?

एक जनवरी 2018 को डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट में लिखा था कि पिछले 15 सालों में अमेरिका ने मूर्खतापूर्ण तरीके से पाकिस्तान को 33 बिलियन डॉलर से ज्यादा की आर्थिक मदद दी है और उन्होंने हमारे नेताओं को मूर्ख समझते हुए हमें झूठ और धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया है। अमेरिका अफगानिस्तान में जिन आतंकवादियों की तलाश करता है, पाकिस्तान उन्हें बहुत कम मदद के साथ सुरक्षित पनाह देते हैं। अब और नहीं!

विज्ञापन

युद्धविराम पर भी लिखी पोस्ट

बता दें कि बीती राम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट लिखी। इसमें ट्रंप ने लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को कॉमन सेंस और बुद्धिमानी दिखाने के लिए बधाई देता है, लेकिन पाकिस्तान ने इस पोस्ट के 3 घंटे बाद ही युद्धविराम का उल्लंघन कर दिया।

IMF ने पाकिस्तान को दिया लोन

बता दें कि पाकिस्तान ने IMF से 1.3 बिलियन डॉलर का लोन मांगा था। बीते दिन IMF की बैठक हुई और लोन पर फैसला लेने के लिए वोटिंग कराई गई, लेकिन भारत ने पाकिस्तान को लोन दिए जाने का विरोध जताया और वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। भारत ने दलील दी कि पाकिस्तान लोन का इस्तेमाल आतंकवाद और आतंकियों के संरक्षण के लिए करेगा, इसलिए पाकिस्तान को लोन नहीं दिया जाना चाहिए। बावजूद इसके पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर का लोन दे दिया गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola