मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान का युद्ध फिर शुरू हो सकता है। क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका परमाणु समझौते के बिना युद्ध खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए राजी नहीं है। ईरान भी परमाणु कार्यक्रम बंद करने को तैयार नहीं है। लेकिन दोनों देशों के अड़ियल रवैये का खामियाजा पूरी दुनिया को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिस वजह से यूरोप के 21 देशों में महंगाई बढ़ने से हड़कंप मच गया है।
दुनिया में किस देश का अलार्म सिस्टम है सबसे मजबूत और बड़ा? सिर्फ 4 सेकंड में पहुंचा देता है चेतावनी
यूरोजोन की ग्रोथ रेट भी धमी हुई
बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक होने से तेल-गैस की सप्लाई बाधित हो गई है। इसलिए यूरोप के 21 देशों में महंगाई का बम फूटा है। यूरोजोन की ग्रोथ रेट बेहद स्लो हो गई है। इसका कारण कच्चे तेल और ऊर्जा संसाधनों का महंगा होना है। अमेरिका और ईरान युद्ध को ग्लोबल इकोनॉमी के लिए झटका माना जा रहा था, जिसके सबूत भी अब सामने आने लगे हैं। भारत-पाकिस्तान समेत कई देशों में जहां तेल-गैस का संकट गहराया। वहीं यूरोपीय देशों में रोजमर्रा की चीजें महंगी होने से संकट बढ़ा है।
इन 21 देशों में महंगाई से हड़कंप
शेयर्ड यूरो करेंसी इस्तेमाल करने वाले 21 देशों में महंगाई बहुत बढ़ गई है। इन देशों में फ्रांस, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रिया, स्पेन, बेल्जियम, फिनलैंड, नीदरलैंड्स जैसे बड़े देश शामिल हैं। यूरोजोन में सालाना महंगाई दर मार्च में 2.6% से बढ़कर अप्रैल में 3% हो गई, क्योंकि एनर्जी की कीमतों में 10.9% प्रतिशत का इजाफा हुआ है। महंगाई के साथ-साथ यूरोजोन की ग्रोथ रेट ने काफी निराश किया है। जनवरी से मार्च की तिमाही में यूरोजोन की ग्रोथ पिछली तिमाही की तुलना में 0.1% बढ़ी।
ईरान और अमेरिका में फिर छिड़ेगी जंग? क्या है 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव जिसे ट्रंप ने ठुकराया
बता दें कि ईरान के द्वारा होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक किए जाने से हालात ज्यादा खराब हुए हैं। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का असर गैस और जेट फ्यूल की कीमतों पर पड़ा है। पॉलिसीमेकर्स इस स्थिति को स्टैगफ्लेशन कहते हैं। महंगाई को कंट्रोल करने का एक ही तरीका है कि सेंट्रल बैंक बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट बढ़ा दें, जिससे क्रेडिट कॉस्ट बढ़कर ग्रोथ धीमी हो जाएगी।
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
1 hr agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
3 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
7 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
8 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
11 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
11 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
15 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
15 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
15 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines