Paskitan Blast Case: पाकिस्तान में सोमवार की रात एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने रिमोट से एक गाड़ी को उड़ा दिया। जिसमें सात लोगों की मौत हुई है। यह पूरा मामला बलूचिस्तान के पंजगुर जिले का है। आतंकियों ने लैंडमाइन बिछा रखी थी। जैसे गाड़ी लैंडमाइन से गुजरी, आतंकियों ने विस्फोट कर दिया। धमाका इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मामले की जांच शुरू की गई है।
निशाना बनाकर गाड़ी को उड़ाया
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पंजगुर के डिप्टी कमिश्नर अमजद सोमरो ने बताया कि बलागातर यूनियन काउंसिल के चेयरमैन इश्तियाक याकूब एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उनके साथ अन्य लोग भी कार में सवार थे। आतंकियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाने के लिए एक रिमोट विस्फोटक उपकरण लगाया था। जैसे ही वाहन बलगातर इलाके में चकर बाजार पहुंचा, विस्फोट हो गया। इस धमाके में सात लोगों की मौके पर मौत हो गई।
रिश्तेदारों ने मृतकों की पहचान की
मृतकों की पहचान मोहम्मद याकूब, इब्राहिम, वाजिद, फिदा हुसैन, सरफराज और हैदर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक बाल्टागर और पंजगुर के रहने वाले थे। मृतकों में से चार की पहचान उनके रिश्तेदारों ने एक अस्पताल में की। एक की पहचान नहीं हो सकी है।
क्या बलूच लिबरेशन फ्रंट धमाके में शामिल?
2014 में भी ऐसा ही एक हमला पंजगुर जिले में हुआ था। तब 10 लोगों की मौत हुई थी। प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। अधिकारियों को आज की घटना में उसी संगठन के शामिल होने की आशंका है।
दरअसल, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि हुई है। कारण नवंबर में प्रतिबंधित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने सरकार के साथ अपना युद्धविराम समाप्त कर दिया है।
यह भी पढ़ें: ये हैं जम्मू-कश्मीर के बंटी-बबली: IAS-IPS बनकर ठगी कर रहा था कपल, पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 hr ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
2 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
6 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
16 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
22 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
23 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 day agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines