डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका; तेल खरीदने पर भारत को देता था टैरिफ की धमकी

अमेरिका ने रूस के साथ डीजल को लेकर समझौता किया है, जबकि अमेरिका तेल खरीदने के लिए भारत को धमकी देता रहा है, लेकिन वही अमेरिका अब खुद रूस से तेल को लेकर सौदा कर चुके हैं, जिसकी सप्लाई भी बहुत जल्द हो जाएगी.

Donald Trump | Putin | PM Modi

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने डीजल के लिए पुतिन के साथ समझौता कर लिया है. (Credit-ANI)

रूस से तेल खरीदने पर भारत को टैरिफ की धमकी देने वाले डोनाल्ड ट्रंप अब खुद पुतिन से डीजल खरीदेंगे. जी हां, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिका और वैश्विक बाजारों को डीजल की आपूर्ति करने पर सहमत हो गए हैं. ट्रंप के मुताबिक, रूस तत्काल 3 लाख टन से अधिक डीजल भेजेगा. इसके बाद नवंबर में 5 लाख टन और आगे 10 लाख टन की आपूर्ति की जाएगी. अतिरिक्त 30 लाख टन डीजल भी रूस अमेरिका को देगा.

विज्ञापन

भारत को रूसी तेल खरीदने पर टैरिफ की धमकी

अमेरिका-रूस समझौते ने भारत पर रूसी तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी दबाव और टैरिफ नीति पर बहस को एक नया मोड़ दे दिया है. भारत लंबे समय से अपने ऊर्जा हितों और सस्ते तेल की उपलब्धता को प्राथमिकता देता रहा है और रूस से तेल खरीदने पर भारत को अमेरिका टैरिफ की धमकी देता रहा है. सितंबर 2026 में भारत ने रूस से औसतन लगभग 1.75 मिलियन बैरल प्रतिदिन कच्चा तेल यानी कुल भारतीय कच्चे तेल आयात का करीब एक-तिहाई तेल आयात किया था.

विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप ने डीजल के लिए जताया पुतिन का आभार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस के साथ बहुत बड़ा सौदा हुआ है, जिसके अनुसार अमेरिका में भारी मात्रा में तेल आ रहा है. अमेरिका को डीजल देने के लिए मैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद देना चाहता हूं. रूस ने अमेरिका को नवंबर में 500000 मीट्रिक टन से डीजल देने का वादा किया है. उसके बाद एक मिलियन टन से ज्यादा तेल आएगा. बता दें कि अमेरिका और रूस में डीजल समझौता तब हुआ, जब यूक्रेनी डेलिगेशन अमेरिका में था और राष्ट्रपति ट्रंप से रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत करना चाहता था.

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका-रूस के तेल सझमौते को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को फंडिंग करने का आरोप लगाया है. जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अमेरिका अगर रूस से तेल खरीदेगा तो इससे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में इनवेस्टमेंट होगी, जबकि अमेरिका को युद्ध खत्म कराना चाहिए, लेकिन अब युद्ध लंबा खींचेगा. अमेरिका ने पुतिन को एक तरह से गिफ्ट दिया है, लेकिन इससे वैश्विक शांति भंग होगी. रूस के साथ समझौता करने की कोशिशें कमजोर होंगी. क्योंकि रूस को पैसा मिलेगा तो युद्ध लड़ने के संसाधन मिलेंगे. 2 मजबूत बिजनेस पार्टनर्स ने बेहद कमजोर फैसला किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ