UK Woman Murder Case: यूके में महिला की हत्या करने वाले शख्स ने गुनाह कबूल कर लिया है। 35 वर्षीय महिला को उसके बच्चों के सामने मारा गया था। हत्या के समय महिला चीख रही थी। पड़ोसियों ने उसकी चीखें सुनीं, लेकिन हत्यारा मौके से भाग गया था। महिला पर्सीवरेंस एनक्यूब सैलफोर्ड में सड़क पर गंभीर हालत में मिली थी। मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट में आरोपी 45 साल के ओबर्ट मोयो ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। ओयो पर एक धारदार हथियार रखने का भी आरोप है, जिस पर फैसला पेंडिंग है। महिला अपने दोस्तों में पर्सी के नाम से जानी जाती थी। पड़ोसियों ने बताया कि महिला आरोपी से बचने के लिए चीखते हुए घर से बाहर निकली थी। आरोपी ने बीच सड़क पर उसकी छाती पर चाकू से वार किया। आरोपी के जाने के बाद लोग उसे लेकर अस्पताल गए थे। जहां मौत हो गई।
आरोपी को हॉल्टन से किया गया था गिरफ्तार
बाद में आरोपी मोयो को लिटिल हॉल्टन से दबोचा गया था। पुलिस ने हमले को टारगेट किलिंग बताया था। आरोपी महिला के साथ ही घर में रह रहा था। पर्सीवरेंस की फैमिली कहती है कि बेहद दर्द के साथ बेटी को अलविदा कहा था। वह एक समर्पित दो बच्चों की मां थी। जो अपनी फैमिली, दोस्तों के लिए जीती थी। वारदात बच्चों के सामने की गई, ऐसे दावे भी सामने आ रहे हैं।
पर्सी ने पिछले साल अक्टूबर में अपना 35वां बर्थडे मनाया था। बेटी का इस तरह जाना कभी न भरने वाली क्षति है। वहीं, मोयो को सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है। यूके पुलिस के अनुसार ऐसे टारगेट हमले समुदायों के लिए चिंता का विषय है। भयावह हमले के केस को सुलझाने के लिए टीम ने काफी मेहनत की।
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
6 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
11 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
18 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
18 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
20 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
21 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
21 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
22 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines