हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मौत के 31 साल बाद ब्रिटिश महिला की हुई पहचान, 'फ्लावर टैटू' से लगा सुराग

UK Lady Rita Roberts found after 31 Years Her Murder: रीटा रॉबर्ट्स, जो 3 जून 1992 को एंटवर्प में एक नदी में एक जंगले के सामने पड़ी मिली थीं, उनको 31 साल बाद ‘फ्लावर टैटू’ टैटू और उनकी दाहिनी बांह पर “R’Nick” लिखा होने की वजह से पहचान लिया गया है।

विज्ञापन

UK Lady Rita Roberts found after 31 Years Her Murder:फ्रांस की पुलिस इंटरपोल ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट की, जिसमें कहा कि 31 साल पहले बेल्जियम की एक नदी में मृत पाई गई महिला की पहचान उसके फूल के टैटू और अंतरराष्ट्रीय अपील की वजह से तीन दशक बाद कर पाएं हैं। रीटा रॉबर्ट्स, जो 3 जून 1992 को एंटवर्प में एक नदी में एक जंगले के सामने पड़ी मिली थीं, उनके शरीर पर हरे पत्तों के साथ एक काले फूल का टैटू था और उनकी दाहिनी बांह पर “R’Nick” लिखा हुआ था।

यह भी पढ़ें- 6 देशों के युद्ध के तरीके देख खुद को तैयार करने में जुटा भारत, आसियान देशों की बैठक में जाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ, उठेंगे अहम मुद्दे

टैटू से हुई पहचान

एक बयान में कहा गया, यूनाइटेड किंगडम में एक परिवार के सदस्यों ने न्यूज पर टैटू को पहचाना और इंटरपोल और बेल्जियम अधिकारियों को सूचित किया। यह सफलता इंटरपोल के आइडेंटिफाई मी वेब पेज पर एक अंतरराष्ट्रीय अपील के बाद मिली, जहां पुलिस जनता से इनपुट की उम्मीद में अनसुलझे मामलों के बारे में पहले की गोपनीय जानकारी साझा करती है।

विज्ञापन


परिवार ने जताया आभार

इंटरपोल ने कहा कि इस साल मई में लॉन्च किए गए पेज की बदौलत जर्मनी, बेल्जियम और नीदरलैंड में हाल के दशकों में मृत पाई गईं 22 महिलाओं की पहचान की गई है। रीटा रॉबर्ट्स को अब उनके परिवार द्वारा ‘औपचारिक रूप से पहचाना’ गया था जो जांचकर्ताओं(investigators) से मिलने के लिए बेल्जियम गए थे। बयान में परिवार के हवाले से कहा गया, हालांकि खबर पर कार्रवाई करना मुश्किल है, लेकिन रीता के साथ जो हुआ उसे बताने के लिए हम अविश्वसनीय रूप से आभारी हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola