दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से अटैक, सऊदी अरब में बढ़े हूती हमले

सऊदी अरब के धहरान में दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी सऊदी अरामको के प्रशासनिक परिसर पर बैलिस्टिक मिसाइल से बड़ा हमला हुआ है. हमले के बाद दफ्तर की ऊपरी तीन मंजिलों में भीषण आग लग गई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यमन के हूती विद्रोहियों के बढ़ते हमलों के बीच रियाद और दक्षिणी इलाकों में भी कई मिसाइलें और ड्रोन नष्ट किए गए हैं.

Saudi Aramco attack, Houthi rebels, Saudi Aramco missile attack

सऊदी अरब के धहरान में दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी सऊदी अरामको के प्रशासनिक परिसर पर बैलिस्टिक मिसाइल से बड़ा हमला हुआ है. CREDIT: SCREENGRAB

सऊदी अरब और यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बीच तनाव बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. मंगलवार देर रात सऊदी अरब के पूर्वी शहर धहरान में दुनिया की सबसे बड़ी कच्चा तेल उत्पादक कंपनी ‘सऊदी अरामको’ के प्रशासनिक परिसर को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया गया. हमले के बाद इमारत के एक हिस्से में भीषण आग लग गई. फायरफाइटर्स और राहत दल ने मौके पर पहुंच स्थिति को काबू में किया. सऊदी सरकारी समाचार एजेंसी (SPA) ने ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारी के हवाले से बताया कि मिसाइल हमले के बाद प्रशासनिक परिसर की इमारत में आग भड़क उठी थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिसाइल के सीधे प्रभाव से कंपनी के मुख्य कार्यालय की ऊपरी तीन मंजिलों को खासा नुकसान पहुंचा है. फायरफाइटर्स और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया. अरामको का यह परिसर तेल शोधन, पाइपलाइन नेटवर्क और निर्यात के संचालन का प्रमुख केंद्र माना जाता है.

विज्ञापन

आवासीय इलाके में गिरे मिसाइल के टुकड़े

सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के अनुसार, एयर डिफेंस सिस्टम ने धहरान के ऊपर आ रही मिसाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट करने की कोशिश की, जिससे उसके मलबे के टुकड़े पास के रिहायशी इलाके में जाकर गिरे. अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की है कि राजधानी रियाद और देश के दक्षिणी सीमावर्ती इलाकों में भी हूतियों की ओर से दागी गईं कई मिसाइलों और विस्फोटक ड्रोनों को मार गिराया गया है.

तनाव चरम पर, क्राउन प्रिंस ने दी थी चेतावनी

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब कुछ ही घंटे पहले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में हूतियों को लगातार हमलों के खिलाफ सख्त चेतावनी दी गई थी. गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से सऊदी अरब के प्रमुख ठिकानों और रियाद एयरपोर्ट पर लगातार ड्रोन व मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा संकट गहरा गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ