ईरान के 'ऑयल हब' पर ट्रंप का भीषण प्रहार, खार्ग द्वीप के 90 मिलिट्री ठिकाने तबाह

मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक खार्ग द्वीप पर भीषण हमला कर 90 सैन्य ठिकाने तबाह कर दिए हैं. ट्रंप ने इसे इतिहास की सबसे बड़ी बमबारी बताया.

Trump Iran strike Kharg Island

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका ने ईरान के सबसे महत्वपूर्ण तेल एक्सपोर्ट हब खार्ग द्वीप पर भीषण हमला किया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक शनिवार रात किए गए इस ऑपरेशन में ईरान के 90 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे क्षेत्र के इतिहास की सबसे शक्तिशाली बमबारी करार देते हुए कहा कि ईरान के ‘ताज’ कहे जाने वाले इस द्वीप के सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है. इस हमले में नेवल माइन स्टोरेज, मिसाइल बंकर और कई महत्वपूर्ण मिलिट्री साइटें तबाह हो गई हैं. हालांकि अमेरिका ने दावा किया है कि इस दौरान तेल से जुड़े बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है.

विज्ञापन

ईरान की जवाबी चेतावनी और धमाकों से दहला आइलैंड

खार्ग द्वीप पर हुए इस हमले के दौरान 15 से ज्यादा जोरदार धमाके सुने गए जिससे पूरा इलाका दहल उठा. ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने पुष्टि की है कि हमले में एयर डिफेंस सिस्टम, नेवल बेस और एयरपोर्ट कंट्रोल टावर को निशाना बनाया गया है. तेहरान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी है कि अगर उनके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर भविष्य में कोई हमला हुआ, तो वे पूरे क्षेत्र में मौजूद अमेरिका और उसके सहयोगियों की तेल और गैस संपत्तियों को जलाकर राख कर देंगे. फिलहाल ईरान का कहना है कि खार्ग द्वीप का तेल टर्मिनल सुरक्षित है और वहां से एक्सपोर्ट का काम सामान्य रूप से चल रहा है.

विज्ञापन

इजराइल का तेहरान पर हमला और स्पेस सेंटर तबाह

अमेरिका के साथ-साथ इजराइल ने भी शनिवार को ईरान पर दोतरफा वार किया है. इजराइली सेना ने तेहरान में स्थित ईरान के मुख्य स्पेस रिसर्च सेंटर और एयर डिफेंस सिस्टम बनाने वाली फैक्ट्री को निशाना बनाया है. आईडीएफ के मुताबिक इस स्पेस सेंटर में ऐसी लैब थीं जिनका इस्तेमाल सैन्य सैटेलाइट बनाने और जासूसी के लिए किया जाता था. इस हमले का मकसद ईरान की निगरानी क्षमता और इंटेलिजेंस नेटवर्क को कमजोर करना है. इजराइल और अमेरिका के इन संयुक्त हमलों ने मिडिल ईस्ट में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है जिससे वैश्विक तेल बाजार में भी अनिश्चितता का माहौल बन गया है.

विज्ञापन

दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल पर प्रभाव

खार्ग द्वीप ईरान के लिए आर्थिक रीढ़ की हड्डी की तरह है क्योंकि देश का 90 प्रतिशत कच्चा तेल यहीं से एक्सपोर्ट होता है. फारस की खाड़ी में स्थित यह द्वीप सुपरटैंकरों को हैंडल करने की क्षमता रखता है और यहां बड़े स्टोरेज टैंक बने हुए हैं. ईरान-इराक युद्ध के दौरान भी यह द्वीप संघर्ष का मुख्य केंद्र रहा था. वर्तमान में खार्ग द्वीप और होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे संवेदनशील इलाके बन गए हैं क्योंकि वैश्विक तेल व्यापार का 20 प्रतिशत हिस्सा यहीं से गुजरता है. अगर यह जंग और बढ़ती है तो दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लग सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ