---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

बार-बार मांगने पर भी बॉस ने नहीं दी छुट्टी, फिर ऑफिस के वॉशरूम में मिली 29 वर्षीय महिला की लाश, आखिर ऐसा क्या हुआ?

दक्षिण अफ्रीका में 29 वर्षीय महिला कर्मचारी की ऑफिस के वॉशरूम में मौत हो गई. परिवार और सहकर्मियों का आरोप है कि उसकी तबीयत खराब होने के बावजूद कंपनी ने कई बार छुट्टी देने से इनकार कर दिया था.

---विज्ञापन---

दक्षिण अफ्रीका से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 29 वर्षीय महिला कर्मचारी की ऑफिस के वॉशरूम में मौत हो गई. मृतक की पहचान ग्सीना धलाधला (Gcina Dhladhla) के रूप में हुई है, जो जोहान्सबर्ग के रोजबैंक इलाके में स्थित कारट्रैक (Cartrack) कंपनी में कॉल सेंटर एजेंट के रूप में काम करती थीं. परिवार और सहकर्मियों का आरोप है कि महिला कई दिनों से बीमार थी और उसने छुट्टी के लिए कई बार अप्लाई किया था, लेकिन उसकी मांग को लगातार खारिज कर दिया गया. इसके अलावा, ‘सोवेटन’ (Sowetan) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धलाधला को सड़क के उस पार मौजूद प्राइवेट मेडिकल सुविधा में तुरंत ले जाने के बजाय, उनके मैनेजर इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि अगर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता है, तो उनके इलाज का खर्च कौन उठाएगा.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में भारतीय अधिकारी की रहस्यमयी मौत, ऑफिस में मिला शव; मचा हड़कंप

---विज्ञापन---

ग्सीना को क्या हुआ था?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्सीना पिछले कुछ समय से लगातार थकान और खराब स्वास्थ्य से जूझ रही थीं. उनके परिवार का कहना है कि उन्होंने डॉक्टर की सलाह और मेडिकल नोट भी कंपनी को सौंपे थे. इसके बावजूद उन्हें काम पर आने के लिए कहा गया. परिवार का आरोप है कि कंपनी ने बीमारी को गंभीरता से नहीं लिया और उन पर नौकरी जारी रखने का दबाव बनाया गया. महिला के एक सहकर्मी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि मौत से एक दिन पहले ग्सीना बेहद परेशान थीं और रो रही थीं. उन्होंने अपने साथियों से कहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन फिर भी उन्हें वीकेंड की ड्यूटी पर लगाया गया है. सहकर्मी का दावा है कि वो शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह थक चुकी थीं.

कंपनी ने आरोपों को किया खारिज

6 जून को ग्सीना ऑफिस पहुंचीं, लेकिन कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. बाद में वो ऑफिस के वॉशरूम में बेहोश मिलीं. उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. परिवार का आरोप है कि जब उनकी हालत गंभीर हुई तो कंपनी प्रबंधन ने तुरंत अस्पताल पहुंचाने के बजाय इलाज के खर्च और बाकी प्रक्रियाओं पर चर्चा शुरू कर दी, जिससे कीमती समय बर्बाद हुआ. हालांकि कंपनी ने इन आरोपों को खारिज किया है. कारट्रैक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि महिला को किसी भी तरह से इलाज से नहीं रोका गया था. कंपनी का दावा है कि मौके पर मौजूद कंपनी के फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स के पास ऑटोमैटिक एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर था और तुरंत इमरजेंसी मेडिकल सर्विस को बुलाया गया. इस घटना ने दक्षिण अफ्रीका में वर्क प्लेस पर कर्मचारियों के हेल्थ, सिक लीव और लेबर राइट्स को लेकर नई बहस छेड़ दी है. सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग कंपनी की पॉलिसी और कर्मचारियों के प्रति व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं ग्सीना का परिवार मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: New Labour Codes 2026: आज से बदल गया वर्क कल्चर; आ गए ग्रेच्युटी, पीएफ और छुट्टियों के नए नियम

First published on: Jun 10, 2026 05:08 PM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola