'बहुत हुआ, तुरंत रोकें हमले…', अमेरिकी दूतावास के प्रभारी तलब, MEA की दो टूक-सुरक्षा से समझौता नहीं

US Attacks Indian Ships: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ओमान तट के पास भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर अमेरिकी सेना के हमले में 3 भारतीयों की मौत हो गई है. भारत ने अमेरिकी दूतावास के प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध जताया और चेतावनी दी कि नाविकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को बेहद चिंताजनक बताते हुए इसे तुरंत रोकने की मांग की है.

US Attacks Indian Ships, Indian Sailors Killed Oman, India Condemns US Attack, MEA Randhir Jaiswal, Strait of Hormuz Tension

Photo Credit: AI

विज्ञापन

US Attacks Indian Ships: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में ओमान के तट के पास भारतीय जहाजों और नाविकों पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए जानलेवा हमलों ने भारत को झकझोर कर रख दिया है. अमेरिकी सेना के एक हमले में ‘एमटी सेट्टेबेलो’ (MT Settebello) नामक जहाज पर सवार तीन भारतीय नाविकों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान डेक कैडेट आदित्य शर्मा, इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया और मुख्य इंजीनियर पटनाला सुरेश के रूप में हुई है. अमेरिकी सेना का आरोप था कि जहाज ने निर्देशों का पालन नहीं किया और वह ईरान से तेल ले जा रहा था.

इस दर्दनाक घटना पर भारत सरकार ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है. भारत ने नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी (CDA) को तलब कर इस कायराना हमले के खिलाफ अपना “कड़ा विरोध” दर्ज कराया है.

विज्ञापन

गुरुवार को विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दो टूक शब्दों में कहा, “पिछले कुछ दिनों में मिडिल ईस्ट में भारतीय नाविकों से जुड़ी कई घटनाएं हुई हैं. हम अपने नाविक समुदाय की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखते हैं. ओमान के तट पर हुए हमले में हमारे तीन नागरिकों की जान चली गई, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं. हमने अमेरिका से कहा है कि वह हमारे विरोध को गंभीरता से ले. क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे ये हमले बेहद चिंताजनक हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए.” भारत ने इस दौरान शांति बहाली के लिए अमेरिका को युद्ध छोड़कर बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने की नसीहत भी दी.

शिपिंग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 8 जून से अब तक भारतीय नाविकों वाले तीन जहाजों—मैरिवेक्स, एमटी सेट्टेबेलो और एमटी जलवीर को निशाना बनाया जा चुका है. गनीमत यह रही कि बाकी दो हमलों में सभी भारतीय सुरक्षित बचा लिए गए. इस समय होर्मुज समुद्री मार्ग में भारत के 13 जहाज मौजूद हैं, जिनमें 562 भारतीय नाविकों की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है. केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी इस नुकसान को दुखद बताते हुए नाविकों की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ