Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीति आयोग की मीटिंग में पीएम मोदी ने भारत को बताया 'दुनिया का हीरो'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद (Governing Council) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे. इसके अलावा, PM मोदी आज NDA सरकार के राज्यों के CM और डिप्टी CM के साथ भी बैठक करेंगे. वहीं, आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के प्रमुख नेता शामिल होंगे.

Breaking News 3.jpg (1)

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद (Governing Council) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे. इसके अलावा, PM मोदी आज NDA सरकार के राज्यों के CM और डिप्टी CM के साथ भी बैठक करेंगे. वहीं, आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के प्रमुख नेता शामिल होंगे. कलकत्ता हाई कोर्ट में आज ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट और विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर अहम सुनवाई होगी.

विज्ञापन

PM मोदी और ट्रंप की जी-7 में हो सकती है मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में 15 से 17 जून तक होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार, एच-1बी वीजा और ऊर्जा सहयोग प्रमुख मुद्दे रहेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 13 जून को पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे. वह पहले फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और इसके बाद स्लोवाकिया का दौरा करेंगे. 

विज्ञापन

दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-ओलों की चेतावनी

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में जहां लू और भीषण गर्मी का असर बना हुआ है, वहीं अनेक राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना भी है. मौसम विभाग के अनुसार, ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमीय प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा. इसी बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार भी बढ़ने लगी है और अगले पांच दिनों के दौरान इसके कई नए राज्यों में आगे बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 28 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लिया भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भावन कल्चरल सेंटर में नीति आयोग के 11वें गवर्निंग कंसिल मीटिंग की अध्यक्षता की. इस वर्ष का थीम 'विकसित भारत@2047 के लिए समावेशी मानव विकास' था. इसमें 28 राज्य और 5 केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य मंत्री, लैट. गवर्नर और एडमिनिस्ट्रेटर शामिल हुए. नीति आयोग ने बताया कि यह पहली बार है जब गवर्निंग कंसिल मीटिंग में सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीति आयोग में पीएम मोदी ने भारत को बताया 'दुनिया का हीरो'

'प्रधानमंत्री ने कहा कि कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अनिश्चितता और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे समय में भारत की विकास कहानी दुनिया को प्रेरित करती रहती है. उन्होंने स्वयं-निर्भरता के प्रति राष्ट्रीय समर्पण को और मजबूत करने की आवश्यकता को उजागर किया और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिसें को अपनाने व लागू करने के महत्व को रेखांकित किया. सहकारी फेडरलिजम के महत्व को उजागर करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र और राज्य एक साथ काम करें. उन्होंने कहा कि विकसित भारत की विजन प्रत्येक राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव के सामूहिक समर्पण में बननी चाहिए.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रणीत मोरे और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज

महाराष्ट्र साइबर ने सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए अश्लील और अनुचित कंटेंट के संबंध में प्रणीत मोरे और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है.

महाराष्ट्र साइबर के अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (ADGP) का कार्यालय राज्य में सभी साइबर-संबंधी मामलों के लिए नोडल कार्यालय है. महाराष्ट्र साइबर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया इकोसिस्टम को लगातार मॉनिटर करता है ताकि applicable laws को तोड़ने और पब्लिक ऑर्डर, डिग्निटी व सामाजिक हितों को प्रभावित करने वाले कंटेंट व गतिविधियों को पहचानकर उचित कार्रवाई कर सके.

इस संबंध में, नोडल साइबर पुलिस स्टेशन, महाराष्ट्र साइबर पर FIR No. 36/2026 U/s 75(1)(iv), 75(3), 294, 353(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 r/w 67 इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) एक्ट, 2000 के तहत एक अपराध दर्ज किया गया है. यह अपराध स्टैंड-अप कॉमडीन प्रणीत मोरे, हिमांशू जंगरा, डॉ. सेजल पवार और अन्य संश्लिष्ट व्यक्ति के खिलाफ है, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के माध्यम से allegedly obscene और objectionable कंटेंट के प्रकाशन व प्रसार से संबंधित है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल के पांच जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि

हिमाचल के पांच जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रेल मंत्री का ऐलान, 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के लाखों छात्रों और युवाओं को एक बड़ी सौगात देते हुए एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है. छात्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग और दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए, रेल मंत्री ने घोषणा की है कि आगामी 15 जुलाई तक नई और अपग्रेड की गई IRCTC वेबसाइट लॉन्च कर दी जाएगी. दरअसल, मौजूदा वेबसाइट पर टिकट बुकिंग के दौरान, विशेषकर तत्काल बुकिंग के समय, छात्रों और आम यात्रियों को भारी ट्रैफिक और तकनीकी कमियों के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. छात्रों ने इस संबंध में वेबसाइट को अधिक सुगम, तेज और यूजर-फ्रेंडली बनाने की मांग उठाई थी. रेल मंत्री ने आश्वस्त किया है कि नया डिजिटल प्लेटफॉर्म आधुनिक तकनीक से लैस होगा, जिससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया न केवल बेहद आसान और सुरक्षित होगी, बल्कि सर्वर क्रैश होने की समस्या से भी पूरी तरह निजात मिलेगी. सरकार का यह कदम डिजिटल रेल सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने स्पीकर के फैसले पर रोक लगाने से किया इनकार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) रथींद्रनाथ बोस द्वारा टीएमसी के बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष (LoP) के रूप में मान्यता देने के फैसले के खिलाफ टीएमसी कोर्ट पहुंची थी. हालांकि, कोर्ट ने स्पीकर के इस निर्णय पर अंतरिम रोक (स्टे ऑर्डर) लगाने से साफ इनकार कर दिया है. अब तक सोवनदेब चट्टोपाध्याय इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. टीएमसी का तर्क है कि नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति दलगत स्थिति और राजनीतिक हकीकत के आधार पर होनी चाहिए, न कि स्पीकर की मर्जी से. पार्टी ने आरोप लगाया कि बागी नेता को यह पद देकर पुरानी परंपराओं को तोड़ा गया है. बहरहाल, कोर्ट के इस रुख से फिलहाल ऋतब्रत बनर्जी अपने पद पर बने रहेंगे. मामले की अगली सुनवाई 16 जून को तय की गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक शुरू

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज राजधानी दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है. इस उच्च स्तरीय बैठक में देश के विकास और आर्थिक नीतियों पर व्यापक चर्चा की जा रही है. बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए हैं.इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और 'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रोडमैप तैयार करना है. प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मिलकर स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बुनियादी ढांचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सुधारों की समीक्षा कर रहे हैं. इस मंच के जरिए राज्य अपनी प्राथमिकताओं और चुनौतियों को सीधे केंद्र के सामने रख रहे हैं, ताकि देश के संतुलित विकास के लिए एक साझा रणनीति बनाई जा सके.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत को किया तलब

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्रालय (MEA) ने पश्चिम एशिया में भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि हाल ही में ओमान तट के पास एक जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई. भारत सरकार ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है. इस गंभीर मामले पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत (CDA) को तलब किया है. जायसवाल ने स्पष्ट किया कि पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में भारतीय नाविकों से जुड़ी कई घटनाएं हुई हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दलित संगठनों ने फ्रीडम पार्क में किया विरोध प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेंगलुरु, कर्नाटक : दलित संगठनों ने फ्रीडम पार्क में विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि वरिष्ठ दलित नेता और पूर्व मंत्री एच.सी. महादेवप्पा को डी.के. शिवकुमार कैबिनेट में मंत्री पद दिया जाए।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC के अभिषेक बनर्जी को कोर्ट से मिली राहत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को कथित तौर पर फेक साइन करने के मामले में कुछ समय के लिए राहत मिली है. कोर्ट ने कहा है कि जांच एजेंसी अगले 3 हफ्तों तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं करेगी. अगर आगे पूछताछ की जरूरत पड़ी, तो एजेंसी 24 घंटे पहले नोटिस देगी. साथ ही कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक को आज शाम 6 बजे CID ऑफिस में पेश होने का आदेश दिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस और TMC के विलय की संभावनाओं पर TMC सांसद सौगत रॉय

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलकाता, पश्चिम बंगाल : कांग्रेस और TMC के विलय की संभावनाओं पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, "हमारे लिए कांग्रेस के साथ मिलकर काम करना ज़रूरी है। मैं बस इतना ही कह सकता हूँ। हम देखेंगे कि विलय होता है या गठबंधन।"

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सत्ता हथियाने में लगी बीजेपीः गौरव गोगोई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, “आज बंगाल में बीजेपी सत्ता में है. उन्हें लोगों की सेवा करनी चाहिए और अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करना चाहिए. इसके बजाय वे सत्ता हथियाने में ही लगे हुए हैं. जब तक बीजेपी सत्ता में रहेगी, देश की मुख्य समस्याएं हल नहीं होंगी, भले ही वे लोकतंत्र को कमजोर करके सत्ता हासिल कर लें.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC के एक और राज्यसभा सांसद प्रकाश का इस्तीफा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: टीएमसी राज्यसभा के सांसद प्रकाश चिक बाराइक ने भी राज्यसभा पद से इस्तीफ दे दिया है. इससे पहले टीएमसी के 2 राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के खगड़िया में बिजली गिरने से 3 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के खगड़िया जिले के पौरा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले कन्हौली गांव में बिजली गिरने से पिता पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए. मौके पर प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गोवाः समुद्र तट पर मिला महिला डॉक्टर का शव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गोवा में गोवा मेडिकल कॉलेज की 23 साल की महिला डॉक्टर का शव बुधवार शाम पणजी के निकट स्थित हवाई बीच पर मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सरकार ने इथेनॉल वाले पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में छूट बढ़ाई

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सरकार ने 22%, 25%, 27% और 30% इथेनॉल वाले पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में छूट बढ़ा दी है. BIS स्टैंडर्ड के मुताबिक फ्यूल ब्लेंड्स पर एक्साइज ड्यूटी की दर शून्य होगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मीनाक्षी नटराजन के लिए आज निर्णायक दिन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस की मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने का मामला कोर्ट में है. आज राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम वापसी का आखिरी दिन है, यदि सुप्रीम कोर्ट से तुरंत कोई हस्तक्षेप या फैसला नहीं आता है तो मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर मुकाबला खत्म हो जाएगा. बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए जाएंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इम्फाल में नागा समुदाय के 6 लोगों के शव बरामद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नागा समुदाय के 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें मणिपुर के इम्फाल स्थित जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ के मुर्दाघर में लाया गया है. इन लोगों को कथित तौर पर 13 मई, 2026 को लेइलोन वाइफेई गांव से ग्रामीणों ने अगवा कर लिया था. लियांगमाई नागा काउंसिल अध्यक्ष टिमोथी विजुनामेई ने कहा, “हमें अभी-अभी 6 शव मिले हैं, कुकी नार्को-आतंकवादियों ने 13 मई को इन लोगों का अपहरण किया था और हमें गहरा सदमा लगा है कि आज हमें उनके शव मिले हैं. हम बुरी तरह टूट चुके हैं और सदमे में हैं कि उन्हें किस तरह मारा गया.” उन्होंने आगे कहा, “शव तो आ गए हैं, लेकिन हमने अभी तक उनकी पहचान नहीं की है, हम चेहरा देखकर पहचान होने का इंतजार कर रहे हैं. हमें असल स्थिति का ठीक-ठीक पता नहीं है, लेकिन यह बहुत निराशाजनक है.”

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इस्लामाबाद में भारत के अगले कार्यवाहक उच्चायुक्त

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी सत्यांजल पांडे को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में भारत का नया कार्यवाहक उच्चायुक्त नियुक्त किया जा सकता है. 2008 बैच के आईएफएस पांडे, अभी श्रीलंका में भारत के उप उच्चायुक्त हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चीन के गुआंग्शी में भीषण ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी (Guangxi) इलाके में जोरदार ब्लास्ट हुआ है. स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस इलाके में हुए एक जोरदार विस्फोट में कम से कम सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है.

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी चपेट में आने से 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. शुरुआती कयासों में इस हादसे के पीछे गैस पाइपलाइन में लीकेज या खराबी की आशंका जताई जा रही थी. हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के बाद स्पष्ट कर दिया है कि यह धमाका गैस पाइपलाइन से संबंधित समस्याओं के कारण नहीं हुआ है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ