मिडिल ईस्ट युद्ध का आज 10वां दिन है। ईरान पर हमला के मामले में अमेरिका का रुख नरम पड़ने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका ने सीधे ईरान को सरेंडर करने की धमकी दे दी है। इसी बीच अमेरिका में नया बवाल शुरू हो गया है। अमेरिका में लोगों ने ट्रंप के महज 19 साल के बेटे को जंग में उतारने की मांग शुरू कर दी है।
अमेरिका में एक विवादास्पद ऑनलाइन पेटिशन ने तहलका मचा दिया है। इसमें हजारों लोग राष्ट्रपति ट्रंप के सबसे छोटे बेटे 19 साल के बैरन ट्रंप (Barron Trump) को ईरान के खिलाफ युद्ध में सैन्य सेवा के लिए भेजने की मांग कर रहे हैं। चाइनीज प्लेटफॉर्म Change.Org पर शुरू हुई इस पेटिशन ने मात्र 48 घंटों में 50,000 से अधिक हस्ताक्षर जुटा लिए हैं। ये online campaign अमेरिकी दक्षिणपंथी और ट्रंप समर्थक समुदायों में तेजी से वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: क्यों एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं सऊदी अरब और ईरान? जानिए दुश्मनी की असली वजह
पेटिशन की शुरुआत एक अनाम पूर्व सैनिक ने दावा किया Trump परिवार को अमेरिकी सेना का हिस्सा बनना चाहिए। अगर राष्ट्रपति अमेरिका फर्स्ट की बात करते हैं, तो उनका बेटा ईरान के न्यूक्लियर खतरे से निपटने के लिए आगे आए। हालांकि अभी तक इस मामले में ट्रंप की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि बैरन ट्रंप का जन्म 2006 में हुआ था। वर्तमान में वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 3 बेटे और कुल 5 बच्चे हैं। उनके बेटों के नाम डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर, एरिक ट्रम्प और बैरन ट्रम्प हैं। इसके अलावा उनकी दो बेटियां- इवांका ट्रंप और टिफ़नी ट्रंप हैं। वे तीन अलग-अलग पत्नियों से 10 पोते-पोतियों के दादा भी हैं।
यह भी पढ़ें: ईरान में मचा हड़कंप, नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर इजरायल का हमला, दावा- वे बुरी तरह
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
31 mins ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
2 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
3 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
4 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
4 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
5 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
5 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines