ईरान में मचा हड़कंप, नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर इजरायल का हमला, दावा- वे बुरी तरह घायल

ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर हमला, इजरायली सेना का दावा- मोजताबा खामेनेई बुरी तरह घायल हुए हैं

Mojtaba Khamenei

आज ही बतौर सुप्रीम लीडर इनके नाम का ऐलान हुआ था।

US Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान से बड़ी खबर आई है। इजरायल की सेना ने दावा किया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को टारगेट करके हमला किया गया है और वे हमले में बहुत बुरी तरह घायल हुए हैं। हालांकि वे अभी जिंदा हैं, लेकिन हमला हुआ है। बेशक बतौर सुप्रीम लीडर उनके नाम का ऐलान हुआ है, लेकिन अगर उन्होंने पद ग्रहण किया तो वे भी IDF का टारगेट रहेंगे और इस टागरेट को पूरा करके ही दम लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर सुप्रीम लीडर हुआ था नाम का ऐलान

बता दें कि मोजताबा खामेनेई को आज सुबह ही ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। IRGC के टॉप कमांडरों और देश के धार्मिक विद्वानों की मौजूदगी ने उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया गया था, लेकिन इस मौके पर मोजताबा खामेनेई सामने नहीं आए थे। क्योंकि उन पर हमला होने का खतरा था। सुबह नया सुप्रीम लीडर बनने के बाद दोपहर तक उन पर हमला होने की खबर भी आ गई। इससे पूरे ईरान में, IRGC और धार्मिक विद्वानों में हड़कंप मचा हुआ है।

असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स पर भी हमला हुआ

बता दें कि इजरायली सेना IDF के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डिफ्रिन ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने ईरान के कोम शहर में हमला किया था। उस बिल्डिंग को निशाना बनाया था, जिसमें ईरान की 88 सदस्यों वाली असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स बैठती है। यह समिति ही ईरान के अगले सुप्रीम लीडर का चुनाव करती है, लेकिन वह ऐसा न कर पाए, यह सोचकर ही हमला किया गया था, जिसमें में कई लोग मारे गए थे, जिसमें असेंबली के सदस्य भी शामिल थे।

विज्ञापन

मोजतबा के पिता भी हमले में ही मारे गए थे

बता दें कि मोजतबा को उनके पिता अली खामेनेई की मौत के बाद ही ईरान का सुप्रीम लीडर बनाया गया था। खामेनेई की मौत भी अमेरिकी सेना के हमले में हुई थी। उनके दफ्तर को टारगेट करके टोमाहॉक मिसाइल दागी गई थी। उस हमले में उनकी जान गई थी। खामेनेई की मौत ही इजरायल और अमेरिका के हमलों का पहला टारगेट था। अब दोनों देश ईरान के परमाणु ठिकानों और तेल भंडारों को तबाह करने के लिए हमले कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ