Pakistan Suicide Blast: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शुक्रवार को हुए आत्मघाती विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। जियो न्यूज ने बताया कि विस्फोट विश्वविद्यालय और सरकारी कार्यालय क्षेत्र के पास हुआ। ब्लास्ट की जानकारी के बाद एक विशेष आतंकवाद रोधी बल को मौके पर भेजा गया है।
पाकिस्तान के ARY न्यूज ने एक रिपोर्ट में कहा कि इस्लामाबाद के आई-10 सेक्टर में एक जोरदार विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू की। सूत्रों ने कहा कि पुलिस अधिकारी अदील ने संदिग्ध कार को रोका और संदिग्ध को गिरफ्तार करने की कोशिश की।
और पढ़िए –Paris Shooting: सेंट्रल पेरिस में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत, एक गिरफ्तार
https://twitter.com/IslamabadViews/status/1606175642499809280
मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने एक ‘संदिग्ध’ टैक्सी को जांच के लिए रोका था कि अचानक कार में धमाका हो गया। विस्फोट की प्रकृति अभी निर्धारित की जानी है।
इस बीच, इस्लामाबाद पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “बम विस्फोट की घटना के कारण आई-10/4 के सर्विस रोड पूर्व में दोनों तरफ के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।”
और पढ़िए –Pakistan Blast News: बलूचिस्तान में सिलसिलेवार ब्लास्ट, 5 की मौत और 10 घायल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने सुबह 10:15 बजे I-10/4 के पास एक वाहन को देखा जिसमें एक पुरुष और एक महिला बैठी थी। अधिकारियों ने वाहन को संदिग्ध पाया तो उन्होंने इसकी तलाशी ली। दंपति कार से बाहर आए। इसके बाद दोनों की तलाशी ली गई। अधिकारियों की ओर से की गई चेकिंग के बाद कार सवार पुरुष किसी बहाने फिर से वाहन के अंदर गया और खुद को उड़ा लिया।
पुलिस उप महानिरीक्षक सोहेल जफर चट्ठा ने बताया कि चेकिंग के दौरान ईगल स्क्वाड के एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि फिलहाल, सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी की है और जांच पड़ताल जारी है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
6 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
11 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
17 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
18 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
20 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
20 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
21 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
21 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines