Sam Kaplan Georgia: कहते हैं कि पढ़ाई के लिए कोई उम्र बंधन नहीं है। किसी भी उम्र में पढ़ाई की जा सकती है। इस बात को जॉर्जिया के रहने वाले शख्स ने 72 साल की उम्र में सही साबित कर दिखाया है। नाम सैम कपलन है। उन्होंने Gwinnett College से ग्रेजुएशन किया है। हाल ही में उन्हें कॉलेज ने डिग्री दी। ग्रेजुएशन सेरेमनी में उनकी 98 साल की मां भी मौजूद थीं। मां वर्जिनिया कपलन ने बेटे को बधाई दी। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर चमक थी।
कपलन जब डिग्री लेने के लिए मंच पर पहुंचे तो हॉल में मौजूद छात्रों और दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। कपलन ने सिनेमा और मीडिया आर्ट्स प्रॉडक्शन में अपनी डिग्री हासिल की है।
हाइवे पर गाड़ी चला रहे थे, पहुंच गए कॉलेज
कपलन ने 1969 में हाईस्कूल पास किया था। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। कई नौकरियां की। कपलन बताते हैं कि चार साल पहले मैं हाइवे पर गाड़ी चला रहा था। अचानक रेडियो पर सुना कि Gwinnett College में रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। इसके बाद मैं कॉलेज में दाखिले के लिए पहुंच गया। नतीजा आज मेरे पास डिग्री है। कपलन को स्क्रिप्ट राइटिंग में रूचि है। दो पुस्तकें भी लिख चुके हैं। इसीलिए उन्होंने सिनेमा और मीडिया आर्ट्स में दाखिल लिया था।
50 साल बाद कॉलेज जाना कठिन था
कपलन ने कहा कि मुझे लिखना हमेशा से पसंद रहा है, मुझे कहानियां सुनाना अच्छा लगता है। मैंने सोचा कि मैं अपनी कहानियों को पटकथा में बदल सकता हूं, लेकिन मुझे क्या करना है इसकी नींव रखने की जरूरत थी। 50 वर्षों के बाद स्कूल में वापसी करना कठिन था, लेकिन अंततः सुकून मिला है। यह रोमांचक था। अब मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे खुद पर गर्व महसूस हो रहा है।
यह भी पढ़ें: G7 Summit: जापान में पीएम मोदी के पास खुद चलकर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, गर्मजोशी से लगाया गले, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
नाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, बेनिन सिटी से लोगास जा रहा था मिलिट्री एयरक्राफ्ट
6 mins agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
9 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
10 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
12 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
13 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
14 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
17 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
19 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
19 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines