---विज्ञापन---

G7 Summit: जापान में पीएम मोदी के पास खुद चलकर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, गर्मजोशी से लगाया गले, देखें VIDEO

G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान के हिरोशिमा में जी-7 की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी पहुंचे। बाइडेन पीएम मोदी को देखकर उनके पास चलकर गए और उन्हें गले लगा लिय। पीएम मोदी ने बाइडेन का गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत जी-7 का सदस्य नहीं है। […]

G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान के हिरोशिमा में जी-7 की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी पहुंचे। बाइडेन पीएम मोदी को देखकर उनके पास चलकर गए और उन्हें गले लगा लिय। पीएम मोदी ने बाइडेन का गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत जी-7 का सदस्य नहीं है। लेकिन जापान के पीएम फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर भारत बतौर गेस्ट सदस्य के रूप में बैठक में पहुंचा है।

---विज्ञापन---

फुमियो किशिदा ने भी गर्मजोशी से किया स्वागत

इससे पहले पीएम मोदी का उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा ने हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के सेशल 6 के लिए पहुंचने पर स्वागत किया। वहीं, शुक्रवार को किशिदा के साथ पीएम मोदी ने भारत और जापान के बीच संबंधों को और बेहतर बनाने के लिए कई दौर की बैठक हुई। दोनों नेताओं ने दुनिया को बेहतर बनाने की दिशा में भारत के G20 प्रेसीडेंसी और जापान के G7 प्रेसीडेंसी के फोकस क्षेत्रों पर भी चर्चा की। प्रधान मंत्री ने ग्लोबल साउथ की चिंताओं और प्राथमिकताओं को उजागर करने की आवश्यकता पर बल दिया।

---विज्ञापन---

जेलेंस्की से होगी आज मुलाकात

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ भी मुलाकात करेंगे। रूस-यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली व्यक्तिगत बैठक होगी। जेलेंस्की जापान पहुंच गए हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जापान के निमंत्रण पर शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: G7 Summit: पीएम मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- जापान बुद्ध और बापू की धरती

First published on: May 20, 2023 01:57 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola