Russia Vladimir Putin order Russian Women To Have Seven Eight Children: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की महिलाओं से आग्रह किया है कि अगर वे सात-आठ या इससे ज्यादा बच्चे पैदा करें तो उन्हें उनकी सरकार की तरफ से आर्थिक और जरूरी सहायता दी जाएगी। राष्ट्रपति ने ऐसा बयान देश की जनसंख्या को बढ़ाने के लिए दिया है, ताकि भविष्य में यूक्रेन जैसे युद्ध के लिए सैनिकों की कमी न रहे। खबरों के अनुसार, पुतिन चाहते हैं कि रूस के लोग पहले के रूसी जारशाही परिवार की तरह अपनी फैमिली बड़ी बनाएं। बता दें कि पुतिन का यह बयान रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, 14 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले रूस में पिछले कुछ वर्षों में जन्म दर में कमी देखी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों को बच्चे पैदा करने से रोकने के लिए यूक्रेन पर रूस का आक्रमण भी जिम्मेदार है। बताया जाता है कि रूसी राष्ट्रपति के भी छह बच्चे हैं। हालांकि, व्लादिमीर पुतिन ने सार्वजनिक रूप से दो बेटियां होने की बात स्वीकार की है। वहीं, व्लादिमीर पुतिन के ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले बयान के बाद रूस में विवाद खड़ा हो गया है।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
पहले की तरह ज्यादा बच्चे पैदा करने पर जोर
कथित वीडियो में रूसी राष्ट्रपति राज्य के समर्थन में लोगों से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर जोर देते हुए नजर आए थे। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि हमारे कई लोगों के पास एक मजबूत पीढ़ी वाले परिवार की परंपरा है, जिसमें चार, पांच और अधिक बच्चे पैदा होते हैं। विवादास्पद वीडियो में व्लादिमीर पुतिन को रूसियों से अधिक बच्चे पैदा करने की परंपराओं को संरक्षित और पुनर्जीवित करने के लिए कहते हुए भी दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें: कौन है अंजू, जो बेटे-बेटी और पति को छोड़ भाग गई थी पाकिस्तान, चार महीने में प्रेमी संग क्या-क्या गुल खिलाए?
मंदी के चक्कर में लोग नहीं कर रहे ज्यादा बच्चे पैदा
पुतिन ने कहा कि कई बच्चे रखना, एक बड़ा परिवार रखना, रूस के सभी लोगों के लिए एक आदर्श जीवन का एक तरीका बनना चाहिए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रूस में कई परिवार अपना परिवार शुरू करने या बढ़ाने से बहुत घबरा रहे हैं क्योंकि अधिक पुरुषों को युद्ध लड़ने के लिए भेजा जा रहा है। जनसांख्यिकी विशेषज्ञों के अनुसार, रूस की अर्थव्यवस्था में मंदी ने परिवारों को बच्चे पैदा करने से हतोत्साहित किया है।
ये भी पढ़ें: कौन से हैं रहने के लिए दुनिया के सबसे महंगे शहर? जानिए सबसे सस्ते शहर का नाम भी
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 hr agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
4 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
5 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
6 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
16 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
22 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines