कौन से हैं रहने के लिए दुनिया के सबसे महंगे शहर? जानिए सबसे सस्ते शहर का नाम भी

Worlds most expensive cities: रिपोर्ट के मुताबिक कार की अधिक लागत, महंगी शराब और किराने की बढ़ती कीमतों की वजह से सिंगापुर अमेरिका के न्यूयार्क शहर से आगे निकल गया है।

Worlds most expensive cities

Most Expensive Cities in World to live: क्या आपको पता है कि दुनिया में रहने के लिहाज से सबसे महंगे शहर कौन से हैं। ऐसे कौन से शहर हैं जहां कम कमाई वालों का गुजारा संभव नहीं है। ऐसे शहरों की एक लिस्ट सामने आई है। इसके पहले न्यूयार्क दुनिया का सबसे महंगा शहर था। इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने इसे लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे के मुताबिक दुनिया को दो सबसे महंगे शहर सिंगापुर और ज्यूरिख हैं। दोनों संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं।

विज्ञापन

वहीं जिनीवा और न्यूयार्क संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। हॉन्ग-कॉन्ग पांचवें नंबर पर है, लॉल ऐंजिलिस छठवें नंबर पर है। वहीं पेरिस सातवें नंबर पर है और कोपेनहेगन व तेल अवीव संयुक्त रूप से आठवें नंबर पर हैं। सैन फ्रांसिस्को दसवें नंबर पर है।

विज्ञापन

सिंगापुर क्यों आया पहले पर

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट की रिपोर्ट के मुताबिक कार की अधिक लागत, महंगी शराब और किराने की बढ़ती कीमतों की वजह से सिंगापुर अमेरिका के न्यूयार्क शहर से आगे निकल गया है। ज्यूरिख पिछले साल छठें स्थान पर था जो इसबार संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन

कौन है सबसे सस्ता शहर

विज्ञापन

वहीं सीरिया की राजधानी दमिश्क सबसे सस्ता शहर रहा। जापान की राजधानी टोक्यो 23 स्थान गिरकर 60वें स्थान पर है। इसकी वजह कमजोर जापानी येन बताई जा रही है। ओसाका 27 स्थान गिरकर 70वें स्थान पर आ गया है। इजराइल के शहर तेल अवीव ने टॉप 10 में जगह बनाई है।

दुनिया के 10 सबसे महंगे शहर-

विज्ञापन

सिंगापुर- 1
ज्यूरिख- 1
जिनेवा-3
न्यूयॉर्क- 3
हांगकांग- 5
लॉस एंजिलिस- 6
पेरिस- 7
कोपेनहेगन- 8
तेल अवीव- 8
सैन फ्रांसिस्को- 10

बता दें कि भारत के सबसे महंगे शहरों में दिल्ली, चेन्नई, बैंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, अहमदाबाद, सूरत, कोलकाता और पुणे माने जाते हैं। भारत के इन शहरों में अगर आपको रहना है तो जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। यानी यहां कम पैसे में गुजारा मुश्किल से होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ