ट्रंप की धमकी के बाद भी भारत रूस से तेल खरीद रहा है। रूस भी ट्रंप की धमकी को दरकिनार करते हुए भारत को तेल सप्लाई कर रहा है। अब रूस ने भारत को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल रूस ने भारत को तेल सप्लाई पर 5% की छूट दी है। रूस के डिप्टी ट्रेड प्रतिनिधि इवगेनी ग्रिवा ने कहा कि यह छूट कारोबारी बातचीत पर निर्भर रहेगी।
दबावों के बावजूद भारत-रूस की उर्जा साझेदारी जारी
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दबाव के बाद भी भारत रूस से तेल आयात कर रहा है। भारत ने कभी भी तेल आयात को नहीं रोका है। ये भारत और रूस के गहरे संबंध को दिखाता है। भारत के रूस के प्रति यह नजरिया उनके संबंधों को और मजबूत कर रहा है। वहीं रूस के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रोमन बाबुश्किन ने कहा कि भारत और रूस पुराने दोस्त रहे हैं। दोनों के संबंध काफी मजबूत भी रहे हैं। बाहर दबावों के बावजूद भारत-रूस की उर्जा साझेदारी रहेगी।
ये भी पढ़ें: ‘युद्ध रुकवाने के लिए भारत पर लगाए प्रतिबंध’, रूस-यूक्रेन की बैठक के बीच अमेरिकी अधिकारी का बड़ा बयान
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर लगा टैरिफ
अमेरिका ने भारत पर रूसी तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को वित्तीय मदद देने का आरोप लगाया है। व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने कहा कि भारत रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदता है और उसे उच्च मूल्य वाले उत्पादों के रूप में निर्यात करता है, जिससे मास्को को आवश्यक डॉलर मिलते हैं।
भारत ने की टैरिफ निंदा
अमेरिका ने रूस से तेल खरीदना जारी रखने पर भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है। इसका भारत के कई निर्यात क्षेत्रों जैसे कपड़ा, समुद्री उत्पाद और चमड़ा उद्योग पर गहरा प्रभाव पड़ने की संभावना है। भारत ने इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए इसे “अनुचित और नासमझी भरा” बताया है।
ये भी पढ़ें: ‘भारत रूस के लिए बहुत खास…’, तेल विवाद के बीच रूसी दूतावास के प्रभारी ने अमेरिका को दिखाया आईना
दबाव के आगे नहीं झुकेगा भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि भारत किसी भी तरह के आर्थिक दबाव के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार निर्णय लेगा।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
3 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
4 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
6 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
7 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
7 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
8 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
10 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
12 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
12 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines