'भारत रूस के लिए बहुत खास…', तेल विवाद के बीच रूसी दूतावास के प्रभारी ने अमेरिका को दिखाया आईना

India-Russia Relations: भारत और रूस के बीच तेल को लेकर डोनाल्ड ट्रंप लगातार टिप्पणियां करते आए हैं। बात टिप्पणियों पर ही नहीं रुकी, बल्कि उन्होंने भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर अतिरिक्त टैरिफ भी लगा दिया है। इसी बीच भारत में रूसी दूतावास के प्रभारी का बयान सामने आया है।

India-Russia Relations

Photo Credit- X

India-Russia Relations: बीते कुछ दिनों से अमेरिकी टैरिफ चर्चा में है। भारत पर दूसरे देशों की तुलना में ज्यादा टैरिफ लगाया गया है। इसके पीछे की वजह है भारत का रूस से तेल खरीदना। हाल ही में अमेरिकी व्यापार सलाहकार ने दावा किया कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है। इस बयान पर भारत स्थित रूसी दूतावास के प्रभारी रोमन बाबुश्किन का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘अगर कोई आपकी आलोचना करता है, तो इसका मतलब है कि आप सब सही रास्ते पर जा रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हमारी साझेदारी का गहरा होना ही हमें साथ मिलकर आगे बढ़ने में मदद करेगा।’

‘समझ लीजिए आप अच्छा कर रहे हैं’

भारत स्थित रूसी दूतावास के प्रभारी ने भारत और रूस के रिश्तों पर बात की। उन्होंने कहा कि ‘हमें उम्मीद है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करेगा, क्योंकि हमने भारत को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देखा है।’ उन्होंने कहा कि ‘अब चाहे जो भी हो जाए, कोई भी चुनौती सामने आए, हम किसी भी समस्या को दूर करने के लिए तैयार हैं।’

पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया था, उस पर रोमन बाबुश्किन ने कहा कि ‘यूक्रेन के बारे में जानकारी देने के लिए रूस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को फोन किया था, इससे साफ पता चलता है कि भारत रूस के लिए काफी खास है।’

7 गुना बढ़ गया व्यापार

रोमन बाबुश्किन ने भारत के साथ रिश्तों पर कहा कि ‘हमारी साझेदारी इतनी गहरी है कि हमें साथ मिलकर आगे बढ़ने में मदद मिलती है। हम कई सालों से पाबंदियों को देख रहे हैं, इस तरह की समस्याएं देखने को मिलती रहती हैं। फिर भी हमारा व्यापार बढ़ रहा है।’ उन्होंने बताया कि ‘हाल के कुछ सालों में हमारा व्यापार 7 गुना तक बढ़ गया है।’ उन्होंने भारत को एक वैश्विक शक्ति बताया।

ये भी पढ़ें: ‘Trump ने ट्रेड बंद करने की धमकी से रुकवाया था भारत-पाक युद्ध’, व्हाइट हाउस ने फिर अलापा राग

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ