रूस का दावा; पुतिन के दफ्तर में ड्रोन से आतंकी हमला, बाल-बाल बचे राष्ट्रपति
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Terrorist attack on Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर बुधवार को आतंकी हमला हुआ है। बताया गया कि मॉस्को में पुतिन के दफ्तर क्रेमलिन को ड्रोन से निशाना बनाया गया। हालांकि, जब ये हमला हुआ, उस समय पुतिन दफ्तर में मौजूद नहीं थे।
रूस इस हमले को एक ‘सुनियोजित आतंकवादी कार्रवाई’ मान रहा है। खबर है कि हमले में दो ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। क्रेमलिन के हवाले से कहा गया है कि रूसी सुरक्षा बलों ने दोनों ड्रोन को गुंबद में टकराने से पहले निष्क्रिय कर दिया।
#BREAKING Clear footage of drone attack on Russia’s Kremlin overnight. pic.twitter.com/WYUqaGAq19
— Clash Report (@clashreport) May 3, 2023
क्रेमलिन ने अपने बयान में कहा कि दो मानवरहित ड्रोन को क्रेमलिन की ओर टारगेट किया गया था। रडार सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए सेना और विशेष सुरक्षा बलों की ओर से समय रहते जवाबी कार्रवाई की गई और ड्रोन को नष्ट किया गया।
रूस के सैन्य समाचार आउटलेट ज्वेज्दा चैनल समेत रूसी सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित हो रहा है। इस कथित घटना के बाद मुख्य क्रेमलिन पैलेस के पीछे से धुआं उठता हुआ दिख रहा है। जबकि एक वीडियो में क्रेमलिन के गुंबद के ठीक ऊपर एक ड्रोन को रूसी सेना द्वारा मार गिराए जाने को दिखाया गया है।
#WATCH | Russia today alleged that there were attempts by Ukraine to assassinate President Putin, saying it was a "terrorist attack" while claiming it shot down drones over the residence of Putin
(Video: Russia's RT news) pic.twitter.com/6b7jkeYluT
— ANI (@ANI) May 3, 2023
इस घटना के बाद मॉस्को के मेयर ने राजधानी के ऊपर अनधिकृत ड्रोन उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। एक बयान में मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि जब तक सरकारी अधिकारियों से विशेष अनुमति नहीं ली जाती, तब तक ड्रोन उड़ानें प्रतिबंधित रहेंगी। उन्होंने कहा है कि प्रतिबंध अनधिकृत ड्रोन उड़ानों वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: