BRICS Summit 2024: रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कजान में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। इस मुलाकात में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है। पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान चीनी राष्ट्रपति से कहा कि आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत और चीन के संबंध न केवल उनके लोगों के लिए, बल्कि दुनियाभर की शांति स्थिरता और प्रगति के लिए जरूरी हैं। माना जा रहा है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बात हुई है।
इसको लेकर सकारात्मक अपडेट सामने आ सकता है। मुलाकात से पूर्व भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी का बयान सामने आया था। उनसे पूछा गया था कि क्या कैलाश मानसरोवर यात्रा बंद करने का मुद्दा वार्ता में शामिल किया जाएगा? इसके जवाब में मिसरी ने कहा था कि मुझे यकीन है कि यह उन मुद्दों में से एक होगा, जो नेताओं के बीच होने वाली चर्चाओं के एजेंडे में होंगे।
वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सीमा पर पिछले चार साल में जो स्थिति बनी थी। उस विषय पर बनी सहमति का वे स्वागत करते हैं। सीमा पर शांति और स्थिरता बनी रहे, भारत और चीन को इसके लिए पहल करनी होगी। आपसी विश्वास और एक-दूसरे को साथ लेकर ही दोनों देश आगे बढ़ सकते हैं। वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों के बीच अधिक संचार और सहयोग की जरूरत है। हमें अपने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे की विकास आकांक्षाओं को पूरा करने की जरूरत है। विकासशील देशों को एक होना होगा। हम लोगों को अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों को भी निभाना होगा। अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ाने के साथ ही लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों को लगातार काम करने की जरूरत है।
2020 में बनी थी तनाव की स्थिति
2020 में भारत और चीन सीमा पर सेनाएं आमने-सामने आ गई थीं। जिसके बाद लगातार राजनयिक और विभिन्न स्तर पर दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। अब दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति से कई मुद्दों को सुलझने के आसार हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सीमाओं पर लगातार शांति बनी रहे, इसका ध्यान रखना होगा। दोनों देशों ने जोर दिया कि सीमा विवाद से निपटने के लिए विशेष प्रतिनिधियों को नियुक्त करना जरूरी है। तभी शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-चीन संबंधों को क्षेत्रीय, वैश्विक शांति तथा स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण करार दिया।
यह भी पढ़ें: 10 लाख का इनामी…मोस्ट वांटेड आतंकी; पढ़ें गांदरबल आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और उसके TRF की कुंडली
ये भी पढ़ें: भारत ने कनाडा से फिर मांगे आतंकी निज्जर की हत्या के सबूत, साफ शब्दों में कहा- खालिस्तानियों पर लें एक्शन
संबंधित खबरें
9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
1 hr agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
3 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
4 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
6 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
7 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
9 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
10 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
11 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
12 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines