10 लाख का इनामी...मोस्ट वांटेड आतंकी; पढ़ें गांदरबल आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और उसके TRF की कुंडली

TRF Chief Sheikh Sajjad Gul: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी TRF चीफ शेख सज्जाद गुल ने ली है। लश्कर के इस टॉप कमांडर की तलाश काफी समय से NIA को है। इसके इशारे पर ही इसके गुर्गों ने गांदरबल में आतंकी हमला किया।

Sheikh Sajjad Gul Terrorist Attack Mastermind

सज्जाद गुल लश्कर के सहयोगी आतंकी संगठन TRF का चीफ है।

Gandarbal Terrorist Attack Mastermind Sheikh Sajjad Gul: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में 20 अक्टूबर की शाम को हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के संगठन द रेजिस्टेंस फोर्स (TRF) ने ली है। इस फोर्स का चीफ लश्कर का टॉप कमांडर शेख सज्जाद गुल है। उसके इशारे पर ही उसके गुर्गों ने जिले के सोनमर्ग इलाके में नेशनल हाईवे पर टनल निर्माण कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारियों और मजदूरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

विज्ञापन

हमले में 7 लोग मारे गए हैं। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। साथ ही आतंकियों के खिलाफ कड़ी जवाबी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस आतंकी हमले को वीभत्स और कायरतापूर्ण हरकत बताया है। बता दें कि यह हमला मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पुश्तैनी विधानसभा क्षेत्र गांदरबल में हुआ है, जिससे उनके पिता और दादा विधायक रह चुके हैं और अब वे खुद विधायक हैं।

विज्ञापन

शेख सज्जाद गुल कौन, क्या है TRF?

लश्कर कमांडर और TRF चीफ शेख सज्जाद गुल मोस्ट वांटेंड आतंकी है। भारतीय सेना की खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, शेख पाकिस्तान में छिपकर बैठा है। शेख सज्जाद पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POJK) से अपने आतंकी संगठन को संचालित करता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसका सुराग देने वाले और उसकी गिरफ्तारी कराने वाले को 10 लाख इनाम देने की घोषणा की गई है। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का वह टॉप कमांडर है।

विज्ञापन

आजकल लश्कर के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) की कमान उसके हाथ में है, जबकि उसके संगठन को साल 2023 में ही भारत सरकार ने UAPA एक्ट के तहत प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित कर दिया था। साल 2019 में धारा 370 हटने के बाद उसने इस संगठन को स्थापित किया था। उसने ही TRF को लश्कर की ऑनलाइन टेररिस्ट यूनिट बताकर दुनिया के सामने पेश किया था और तब से लेकर आज तक यह आतंकी संगठन कई वारदातें अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन

ऑनलाइन एक्टिविटीज करता है TRF

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब 6 महीने में TRF ऑनलाइन आतंकियों की भर्ती कर रहा है। ऑनलाइन ही आतंकी हमले करने के ऑर्डर देता है और आतंकियों को हायर करके हमले कराता है। TRF लश्कर के साथ-साथ तहरीक-ए-मिल्लत इस्लामिया और गजनवी हिंद समेत कई आतंकी संगठनों के साथ मिलकर भी काम करता है। जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों के अनुसार, साल 2022 में कश्मीर घाटी में कई आतंकी मारे गए थे और इनमें सबसे ज्यादा आतंकी TRF के ही थे।

TRF ने हाल ही में कश्मीर घाटी में कश्‍मीरी पंडितों की हत्या करने की जिम्मेदारी ली थी। अब TRF के आतंकियों ने ही गांदरबल में मजदूरों पर हमला किया है। मारे गए लोगों में से 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 4 अन्य कर्मियों और डॉक्टर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। मजदूरों पर हमला तब किया गया, जब वे खाना खा रहे थे। अचानक लाइट बंद हो गई और फिर आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ