History: 37000 फीट ऊंचाई, विमान में भीषण विस्फोट और आग की ऊंची लपटें; 170 पैसेंजर्स जले जिंदा

Today History in Hindi: आज के दिन भीषण विमान हादसे में 170 लोग जिंदा जल गए थे। हादसा रूस यूक्रेन बॉर्डर पर हुआ था, जिसे कुछ लोगों ने अपनी आंखों से देखा था। हादसे का वीडियो भी बनाया गया था। आइए जानते हैं कि उस विमान हादसे से जुड़ा इतिहास…

Pulkovo Aviation Enterprise Flight 612

Pulkovo Aviation Enterprise Flight 612

विज्ञापन

Pulkovo Aviation Enterprise Flight 612 Memoir: 37000 फीट ऊंचाई पर विमान तूफान के भंवर में फंस गया और टेक्निकल फॉल्ट आने के कारण उसमें जोरदार धमाका हुआ। धमाके होते ही विमान में आसमान में भीषण आग लग गई। इसके बाद विमान पलटियां खाते हुए जमीन पर गिरा और जमीन से टकराते ही टुकड़ों में बंट गया। हादसे में आग में जिंदा जलने से विमान में सवार सभी 170 लोग मारे गए थे। हादसा आज से 18 साल पहले 22 अगस्त 2006 को रूस बॉर्डर पर पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क ओब्लास्ट में हुआ था। विमान हादसे को यूक्रेन के इतिहास का दूसरा सबसे घातक विमान हादसा माना गया। इससे पहले 1979 में यूक्रेन के आसमान में 2 विमान आपस में टकराए थे। आइए 2006 में हुए विमान हादसे से जुड़े इतिहास के बारे में जानते हैं…

विज्ञापन

हादसे के चलते दोनों देशों ने राष्ट्रीय शोक मनाया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलकोवो एविएशन एंटरप्राइज की फ्लाइट 612 ने सेंट पीटर्सबर्ग के अनपा एयरपोर्ट से पुलकोवो एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट के कैप्टन 49 वर्षीय इवान इवानोविच कोरोगोडिन, फर्स्ट ऑफिसर 59 वर्षीय व्लादिमीर व्लादिमीरोविच ओनिशेंको, ट्रेनी पायलट 23 वर्षीय आंद्रेई निकोलाविच खोडनेविच, पायलट 36 वर्षीय इगोर युरीविच लेवचेंको थे। विमान में 160 पैसेंजर्स और 10 क्रू मेंबर्स थे। 45 पैसेंजर्स 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे थे।

8 पैसेंजरों की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी। 92 वर्षीय महिला अपने पोते, उसकी पत्नी और 2 परपोते-पोतियों के साथ सफर कर रही थी। ज्यादातर पैसेंजर्स बच्चों के साथ छुट्टियों से वापस लौट रहे थे। यूक्रेन ने हादसे के अगले दिन बुधवार 23 अगस्त को हादसे में मारे गए लोगों के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया। अपने 15वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न समारोह 24 अगस्त से 26 अगस्त को मनाया। रूस ने गुरुवार 24 अगस्त 2006 को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया।

विज्ञापन

3 लोगों ने हादसा होते देखा, लड़के ने वीडियो बनाया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 22 अगस्त 2006 को टेकऑफ होने के आधे घंटे बाद फ्लाइट तूफान के बीच फंस गई। क्रू मेंबर्स ने ATC से संपर्क करके अनुरोध किया और उन्हें 39,000 फीट (12,000 मीटर) ऊंचाई तक जाने की परमिशन दी जाएगा। क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट को ऑटोपायलट मोड में डाल दिया, लेकिन अचानक वार्निंग अलार्म बजने लगा। इसके बाद फ्लाइट ATC के रडार से गायब हो गई। फ्लाइट भंवर में फंस गई थी, जिससे विमान के 2 इंजन जल गए।

इसके बाद फ्लाइट में धमाका हुआ और आग लगने से फ्लाइट रूस बॉर्डर पर यूक्रेन के डोनेट्स्क शहर के उत्तर-पश्चिम में 45 किलोमीटर (28 मील; 24 NMI) दूर सुखा बाल्का गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे को एक किसान ने आंखों से देखा। बारिश से बचने के लिए छत तलाश रहे एक दंपति ने भी विमान को क्रैश होते देखा और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने विमान को आसमान से गिरते देखा और जमीन पर गिरते ही उसमें आग लग गई। एक लड़के ने हादसे को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया, जिसे Tu-154 क्रैश टाइटल के साथ यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ