Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक के आयोजकों ने इस बार अलग तरह का फूड सेलेक्शन पेश किया है। जंक फूड ओलंपिक विलेज में नहीं मिलेगा। किसी को खाना होगा तो बाहर जाना होगा। सभी व्यंजन फ्रेंच परोसे जाएंगे। खास बात है कि इसमें से आधे शाकाहारी होंगे। इस बार खिलाड़ियों को दुनियाभर में मशहूर फ्रेंच फ्राइज नहीं, बल्कि दालें परोसी जाएंगी। नए खाद्य चयन में पर्यावरण के अनुकूल व्यंजनों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक विलेज में 3300 सीटों वाला विशाल रेस्तरां बनाया गया है। अगले महीने पेरिस में खिलाड़ी पहुंचने शुरू हो जाएंगे।
इनके जोरदार स्वागत की तैयारी आयोजकों की ओर से की गई है। इस फूड हॉल में 6 डाइनिंग एरिया बनाए गए हैं। हर दिन 50 से अधिक व्यंजन खिलाड़ियों को परोसे जाएंगे। इस रेस्तरां को पूर्व बिजलीघर में बनाया गया है। इसका पहला परीक्षण भी कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों ने कर लिया है। जो प्रतिदिन व्यंजन यहां परोसे जाएंगे, उनमें से आधे 100 फीसदी शाकाहारी होंगे।
6 में से दो रेस्तरां में एसी, बाकी में पंखे
पेरिस 2024 आयोजक टोनी एस्टांगुएट ने बताया कि खिलाड़ियों और दर्शकों को फ्रांस की संस्कृति से रूबरू करवाया जाएगा। खिलाड़ियों को फ्रांस की प्रसिद्ध रेसिपी से अवगत करवाया जाए, आयोजक इसके लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इस बार गर्म भोजन बुफे में फ्रेंच फ्राइज को शामिल नहीं किया गया है। लंबे समय से ओलंपिक के प्रायोजक मैकडॉनल्ड्स ने 2016 रियो ओलंपिक में अपना स्वयं का रेस्तरां खोला था। लेकिन इस बार जंक फूड के लिए इच्छुक एथलीटों को ओलंपिक विलेज से बाहर जाना होगा। फूड ग्रुप सोडेक्सो में विलेज कैटरिंग की डिप्टी डायरेक्टर एस्टेले लैमोटे ने बताया कि तकनीकी कारणों से इस बार फ्राइज को बैन किया गया है।
यह भी पढ़ें:Paris Olympics 2024: हॉकी टीम इंडिया का हुआ ऐलान, 5 नए खिलाड़ियों को मिली जगह
इस बार साइट में जो अस्थायी रसोई बनाई गई है, वहां डीप फ्रायर फैट की परमिशन नहीं दी गई है। डीप-फैट फ्रायर का प्रयोग आमतौर पर फिल्म स्टूडियो के तौर पर किया जाता है। स्वादिष्ट दाल की रेसिपी के लिए पेरिस आयोजन समिति में ग्रेगोइरे बेचू को प्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। खेल स्थलों पर इस बार 60 फीसदी तक भोजन शाकाहारी मिलेगा। ओलंपिक विलेज के 2 रेस्तरां वातानुकूलित होंगे। बाकी 4 कपड़े के पर्दों से ढका गया है। ऊपर पंखे लगाए गए हैं। यह सब कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए किया गया है। ओलंपिक विलेज के 2800 फ्लैटों में एसी नहीं लगाया गया है। सिर्फ पोर्टेबल कूलर का प्रयोग किया गया है। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। 28 अगस्त से 8 सितंबर तक पैरालिंपिक चलेगा।
संबंधित खबरें
क्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
1 hr agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
4 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
5 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
8 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
10 hrs agoLIVE: जितेंद्र कुमार रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक नियुक्त हुए
11 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
20 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
22 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines