Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर पलटवार, हवाई हमले करके 72 तालिबानी किए ढेर, 120 से ज्यादा घायल

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान के हमले पर पाकिस्तान ने पलटवार किया है। इधर अफगान सेना ने गोलीबारी और बमबारी की तो पाक सेना ने हवाई हमले करके तबाही मचाई। दोनों देशों ने एक दूसरे के सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 27, 2026 08:13
Afghanistan Pakistan War (1)
पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के हमले पर जवाबी कार्रवाई की है।

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान ने हमला किया तो पाकिस्तान ने भी तुरंत गोलीबारी करके और बम-मिसाइलें दागकर काउंटर अटैक कर दिया। पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में देर रात विस्फोटों और विमानों की आवाजें सुनाई दीं। पाकिस्तानी वायुसेना ने तालिबान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। पाक मीडिया का दावा है कि हमले में 72 तालिबानी मारे गए हैं, जबकि 120 घायल हैं। कई रिहायशी इलाकों में भी तबाही मची है।

यह भी पढ़ें: 19 चौकियों पर कब्जा, 55 सैनिकों की मौत… पाकिस्तान पर हमले को लेकर अफगानिस्तान ने दिया ताजा अपडेट

---विज्ञापन---

अफगान सेना के कई ठिकाने बर्बाद किए

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने पाकिस्तान की वायुसेना के अफगानिस्तान में हमलों की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि काबुल, कंधार और पक्तिया इलाकों में हमले किए गए हैं। अफगान आर्मी के कई ठिकानों को बर्बाद किया गया है। बीती रात अफगानिस्तान ने हमला करके कई चौकियां कब्जा लीं और सैनिकों को मार दिया। इसी हमले के जवाब में पाक सेना ने हमला किया है और आगे भी इसी तरह का पलटवार करते रहेंगे। हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

अफगानिस्तान ने पहले हमला किया था

बता दें कि बीती रात हुए संघर्ष की शुरुआत अफगानिस्तान ने 22 फरवरी को किए गए पाकिस्तानी हमलों का बदला लेने की कोशिश के साथ किया। तालिबान ने पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर जमीनी हमला बोला, जिसमें चौकियों पर कब्जा और पाक सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया। पाकिस्तान ने हवाई हमलों और भारी गोलीबारी से तत्काल जवाब दिया। काबुल के साथ-साथ कंधार और पक्तिया में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के हमले और विस्फोटों की खबरें आई हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘बदला लेंगे और जहन्नुम में पहुंचा देंगे’, अचानक हमले से बौखलाए अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दी धमकी

70 से ज्यादा तालिबानी किए गए हैं ढेर

अफगानिस्तान ने अब तक नुकसान की जानकारी नहीं दी है, लेकिन पाक सेना ने 70 से ज्यादा तालिबानी मार गिराए हैं। वहीं कई लोग घायल भी हैं और कई इलाकों में धमाके बाद आग भी लगी है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर झूठे आरोप लगाए, जिन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा। डुरंड लाइन अवैध सीमा है, जिससे पाकिस्तानी अवैध तरीके से अफगानिस्तान में घुस जाते हैं। क्योंकि पाकिस्तान ने उसे अफगानिस्तान में आने का रास्ता मान लिया, इसलिए वह उसे मान्यता दे चुका है।

First published on: Feb 27, 2026 07:08 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.