19 चौकियों पर कब्जा, 55 सैनिकों की मौत... पाकिस्तान पर हमले को लेकर अफगानिस्तान ने दिया ताजा अपडेट

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला करके बदला लिया है। पाकिस्तान की 19 चौकियां कब्जाने और 55 सैनिकों को मार गिरने का दावा अफगान सेना और सरकार ने किया है। दोनों देशों के बीच खूनी टकराव डुरंड लाइन पर हुआ है।

Pakistan Afghanistan War

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में फिर से खूनी टकराव हुआ है।

Afghanistan Air Strikes Pakistan: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से 19 लोगों की मौत का बदला आखिरकर ले ही लिया। बीती रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला किया। अफगान सेना ने 19 चौकियों पर कब्जा किया और 55 सैनिकों को ढेर कर दिया। तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सरकार ने यह दावा किया है। साथ ही कहा गया है कि पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान पर हमला करके 19 लोगों की जान ली थी। अफगान सेना की कार्रवाई उसी हमले का जवाब है।

विज्ञापन

डुरंड लाइन और TTP आतंकियों का विवाद

बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 2611 किलोमीटर (1622 मील) लंबी सीमा डूरंड लाइन को लेकर विवाद चल रहा है। इस सीमा को अफगानिस्तान ने आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान आतंकी संगठन को पनाह देने का आरोप लगाया है, जो पाकिस्तान में आए दिन आतंकी हमले कर रहे हैं। इन दोनों विवादों के चलते पिछले साल दिसंबर महीने से दोनों के बीच बॉर्डर पर संघर्ष जारी है।

विज्ञापन

पाक सेना के एक मुख्यालय पर कब्जा किया

अफगानिस्तान के वाइस स्पीकर हमदुल्लाह फितरत ने दावा किया है कि 22 फरवरी को डूरंड लाइन पर पाकिस्तान ने हमला किया था, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई है। पाक सेना के एक मुख्यालय और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जिनमें से 23 शव बरामद किए गए हैं। कुछ सैनिकों को जिंदा पकड़ा गया। हथियार, एक टैंक और एक हार्वेस्टर भी जब्त किया गया है। पाकिस्तान ने जितना नुकसान किया था, उससे ज्यादा नुकसान किया है।

कई इलाकों में दोनों सेनाओं के बीच टकराव

फितरत के अनुसार, अफगान-पाक सैन्य अभियान पक्तिया, पक्तिका, खोस्त, कुनार, नूरिस्तान, नंगरहार और तोरखम गेट में जारी है। इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान द्वारा 203 मंसूरी कोर और 201 खालिद बिन वालिद कोर के जरिए डूरंड लाइन के पास पक्तिया, पक्तिका, खोस्त, कुनार, नूरिस्तान, नंगरहार प्रांतों में विभिन्न बिंदुओं पर और तोरखम गेट पर दुश्मन के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई की गई। सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ फसीहुद्दीन फितरत अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ