Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

Pakistan: पाकिस्तान के कराची में यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 21 लोग जिंदा जले

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कराची में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक बस में आग लग गई है। आग इतनी भीषण थी कि इसमें 21 लोग जिंदा जल गए। जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra Updated: Oct 13, 2022 13:51
Karachi Bus Fire

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कराची में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक बस में आग लग गई है। आग इतनी भीषण थी कि इसमें 21 लोग जिंदा जल गए। जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की स्थिति गंभीर बताया जा रही है। लिहाजा मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि बस बाढ़ पीड़ितों को लेकर कराची से खैरपुर नाथन शाह जा रही थी, लेकिन रास्ते में नूरीयाबाद के पास बस में आग। जानकारी के मुताबिक जो लोग बस में सफर कर रहे थे, वे बाढ़ प्रभावित थे और ये सभी दादू जिले में अपने घर वापस जा रहे थे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें पाकिस्तान: कराची में चलती बस में लगी आग,18 लोग जिंदा जले, कई घायल

गौरतलब है कि पाकिस्तान का सिंध प्रांत का दादू जिला सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित इलाकों में से एक है। हादसे बस में करीब 35 लोग सवार थे।

---विज्ञापन---

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि बस में आग किस वजह से लगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बस के पिछले हिस्से में लगी जिसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग से बचने के लिए कुछ यात्री बस से कूद गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी पढ़ें  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 13, 2022 08:26 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.