जंग के बीच राहत की खबर! क्या खुलने वाला है होर्मुज स्ट्रेट? ओमान-ईरान की हुई 'सीक्रेट' मीटिंग; जानिए- क्या हुआ तय

पिछले कुछ दिनों से होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की धमकियों और अमेरिकी अल्टीमेटम के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार पर बड़ा खतरा मंडरा रहा था.

Hormuz-Strait
विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर राहत की एक धुंधली किरण दिखाई दी है. 4 अप्रैल, 2026 को ओमान की सल्तनत और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के बीच एक बेहद महत्वपूर्ण कूटनीतिक बैठक हुई. इस बैठक का मुख्य एजेंडा दुनिया के सबसे अहम जलमार्गों में से एक, होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाना था.

ओमान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि यह बैठक शनिवार को आयोजित की गई. इसमें दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के डिप्टी मिनिस्टर लेवल के अधिकारी और संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हुए.

विज्ञापन

बता दें, पिछले कुछ दिनों से होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की धमकियों और अमेरिकी अल्टीमेटम के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार पर बड़ा खतरा मंडरा रहा था.

ओमान के विदेश मंत्रालय ने लिखा है, ‘ओमान सल्तनत और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने शनिवार के बीच 4 अप्रैल, 2026 को बैठक हुई. बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के डिप्टी मिनिस्टर के लेवल की थी, जिसमें दोनों तरफ के स्पेशलिस्ट शामिल हुए. मीटिंग में खाड़ी में मौजूदा हालात के बीच होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के आने-जाने को आसान बनाने के लिए मुमकिन ऑप्शन पर चर्चा हुई. मीटिंग के दौरान दोनों तरफ के एक्सपर्ट्स ने कई विजन और प्रपोजल पेश किए, जिनका अध्ययन किया जाएगा.’

विज्ञापन

ओमान ने हमेशा से इस क्षेत्र में एक मध्यस्थ की भूमिका निभाई है, और इस बार भी वह ईरान को वैश्विक व्यापार मार्ग खुला रखने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है.

हालांकि, अभी किसी अंतिम समझौते की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इन प्रस्तावों का अब गहराई से अध्ययन किया जाएगा. यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि अमेरिका ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए चेतावनी दी थी.

विज्ञापन

भारतीय ध्वज वाले LPG टैंकर ने पार किया होर्मुज

भारतीय ध्वज वाले LPG टैंकर ‘Green Asha’ ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया. Green Asha पश्चिम एशिया संकट के बीच Hormuz को पार करने वाला नौवां भारतीय जहाज है. यह जहाज लगभग 20,000 टन LPG लादे हुए ईरानी जलक्षेत्र से गुजरकर भारतीय नेवी की सहायता से भारत की तरफ बढ़ रहा है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ