'असहाय, घबराए ट्रंप की असंतुलित मूर्खतापूर्ण कार्रवाई', ईरान ने ठुकराया अमेरिका का 48 घंटे का अल्टीमेटम

Middle East War: होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की 48 घंटे की चेतावनी खारिज हो गई है। ईरान ने अमेरिका को बदले में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। विदेश मंत्री ने रेडिएशन फैलने का खतरा मंडराते हुए अमेरिका को संभलकर चलने की सलाह दी है।

Abbas Araghchi

ईरान के विदेश मंत्री ने इजरायल के हमले और जवाबी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

ईरान ने अमेरिका का 48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकरा दिया है। ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने राष्ट्रपति ट्रंप को असहाय और घबराया हुआ बताया। उनकी चेतावनी को असंतुलित और मूर्खतापूर्ण कार्रवाई बताते हुए चेतावनी को खारिज कर दिया। IRGC ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि अगर उनके परमाणु ठिकानों, तेल और गैस प्लांट पर हमला हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीं ईरान के विदेश मंत्री अराघची का कहना है कि परमाणु ठिकानों पर हमले से रेडिएशन फैल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान ने ट्रंप को असहाय और घबराया हुआ बताया

ट्रंप के अल्टीमेटम का जवाब देते हुए खतम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रतिनिधि जनरल अली अब्दुल्लाही अलीबादी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप असहाय और घबराए हुए हैं। इसलिए चेतावनी देने जैसी असंतुलित और मूर्खतापूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं। तेहरान का यह चुनौती भरा रुख राष्ट्रपति ट्रंप का ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर संदेश पोस्ट करने के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के पास समझौता करने या शिपिंग लेन होर्मुज को फिर से खोलने के लिए 48 घंटे का समय है।

अमेरिका की ईरान का बुनियादी ढांचा उड़ाने की धमकी

रविवार को भी राष्ट्रपति ट्रंप ने पोस्ट लिखकर ईरान को याद दिलाया कि 48 घंटे बचे हैं, जल्दी से फैसला कर लो, वरना कहर बरपेगा। लेकिन ईरान की केंद्रीय सैन्य कमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के द्वारा जारी किए गए हालिया अल्टीमेटम को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने 48 घंटों में शांति समझौता न करने पर ईरान के आवश्यक बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की धमकी दी थी। ईरान ने तो अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात करने और युद्धविराम की शर्तें मानने से भी साफ इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान युद्ध पर देश को संबोधित किया था

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने देश को संबोधित किया था। उन्होंने देशवासियों को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान सेना और नौसेना का विनाश कर दिया है। IRGC के कई ठिकाने तबाह कर दिए हैं। उनके मिसाइल लाॅन्चर तक उड़ा दिए गए हैं। उनका ड्रोन स्टॉक भी अब खत्म हो चुका है। अगले 2 से 3 हफ्ते में अन्य सैन्य लक्ष्य पूरे करने के बाद युद्ध को खत्म कर दिया जाएगा। अगर ईरान ने सरेंडर नहीं किया तो अमेरिकी सेना ईरान को पाषाण युग में पहुंचाकर ही सांस लेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ